मुख पृष्ठ > विविध > वामा > आलेख > तनाव बन गया है आम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तनाव बन गया है आम
खेल-खेल में दूर करें तनाव
पढ़ाई का तनाव
NDND
घर और काम... सभी जिम्मेदारियों को निभाने के चलते जिंदगी कई बार तनाव भरी हो जाती है। लेकिन सुखमय जिंदगी के लिए जरूरी है तनाव को दूर भगाना। टेंशन, टेंशन और टेंशन... यह शब्द आजकल बहुत प्रचलित हो गया है। घर हो या ऑफिस, काम के दबाव में हर जगह टेंशन होती है।

कामकाजी महिलाओं के पास टेंशन की कोई कमी नहीं है। आपका बच्चा आपसे रोजाना नई-नई वीडियो गेम्स की सीडी लाने की बात करता है तो आपका बॉस आपसे फाइल का निपटारा जल्द से जल्द करने का दबाव डालता है। आपके पति और ससुराल वाले आपके घर पहुँचते ही यह पूछते हैं कि आज रात के खाने में क्या है? ऐसे में तनाव होना लाजिमी है।

कई बार इस तरह के तनाव की वजह से परेशानी से उबरना मुश्किल हो जाता है। आप महिला हों या पुरुष, अगर आपको अपना काम बोझ लगने लगे तो इसका निदान जल्द ढूँढ़ने की जरूरत है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए कुछ सरल उपाय आप भी अपना सकते हैं।

री-क्रिएशनल एक्टीविटीज :
  कहते हैं कि अगर ईंसान दिन-भर में एक बार खुलकर हँसे तो उसके सभी टेंशन मिट जाते हैं। इसी वजह से आजकल लाफ्टर क्लब भी बनाए जा रहे हैं जहाँ खुलकर हँसने के तरीके सिखाए जाते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में देखने से भी टेंशन दूर होती है।      
री-क्रिएशनल एक्टीविटीज से आपके जीवन में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा। आपमें एक बार फिर से जीने की नई उमंग जाग उठेगी। टेंशन के समय व्यायाम, पेंटिंग, डांस और कुकिंग सीखना काफी फायदेमंद होता है। किसी भी ईंसान को डिप्रेशन से उबारने के लिए इससे अच्छा उपाय कुछ नहीं हो सकता।

आप डिप्रेशन में हो या न हों फिर भी अगर इस तरह का कोई रुचिकर कार्य अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर करें तो कई तरह की बीमारियाँ आपके पास नहीं फटकेंगी। टेंशन के वक्त में इस तरह की री-क्रिएशनल एक्टीविटीज आपको तरोताजा कर देती हैं।

स्पा और मसाज थेरेपी :
शोध से यह बात साबित हो गई है कि आप कितने भी थके हुए क्यों न हों, पैरों की मालिश करने से थकान दूर होती है। थकान दूर करने की यह सबसे सुगम और उपयोगी क्रिया है। आयुर्वेदिक सेंटर, काया क्लीनिक और आयुर्वेदम जैसे सेंटरों में मसाज थेरेपी का कोर्स किया जा सकता है। आमतौर से मसाज पाँच तरह की होती है। स्वीडिश, एरोमा थेरेपी, री-फ्लेक्सोलॉजी, स्पोर्ट्स मसाज और डीप टिशू मसाज से थकान मिटाई जा सकती है।

वॉटर और एम्यूजमेंट पार्क :
वॉटर और एम्यूजमेंट पार्क में मौज-मस्ती टेंशन भगाने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है। यहाँ आप कम से कम 15 से 20 दिन के अंतराल पर अपने परिवार के साथ जाकर तनाव दूर भगा सकते हैं। रेन डांस, वाटर राइड की सैर कर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

योग :
रोज की भागदौड़ से निजात पाने और तनाव भगाने के लिए योग से अच्छा माध्यम कुछ नहीं है। कुछ खास योगासन की मदद से आप अपने आपको आरामदायक महसूस करा सकते हैं। सुबह और शाम योगक्रिया अपनाने से आपके शारीरिक कष्ट और दुख-दर्द तो मिटते ही हैं, साथ ही, दिमागी शांति भी मिलती है। घर में योग करने के अलावा आप इसे पार्क में भी कर सकते हैं।

कॉमेडी फिल्म और धारावाहिक देखना :
हँसी से अच्छा व्यायाम कुछ नहीं है। कहते हैं कि अगर ईंसान दिन-भर में एक बार खुलकर हँसे तो उसके सभी टेंशन मिट जाते हैं। इसी वजह से आजकल लाफ्टर क्लब भी बनाए जा रहे हैं जहाँ खुलकर हँसने के तरीके सिखाए जाते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में देखने से भी टेंशन दूर होती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कामकाजी माँ और समझदार बच्चे
बहुत कुछ कहती है बॉडी लैंग्वेज
पॉलीथिन की जगह अब कपड़े की थैलियाँ
क्या है आपका स्टाइल मंतरा
यही तो गंदी आदत है तुम्हारी
खुशी हो या गम छलक पड़ते हैं आँसू