अक्सर ऐसा होता है कि ढेर सारे लोगों के बीच किसी एक व्यक्ति पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। यह कतई जरूरी नहीं होता कि उस व्यक्ति ने बहुत महँगे कपड़े पहने हों या फिर वह बहुत सुंदर हो लेकिन उसका खुद को प्रस्तुत करने का तरीका ही कुछ ऐसा होता है कि लोग प्रभावित हो जाते हैं। तो वो कौन सा कारक है जो आपके व्यक्तित्व को सबसे ज्यादा आकर्षक बनाता है? क्या केवल फैशनेबल कपड़े पहन लेने भर से आपमें "वो" बात आ सकती है? क्या आपके पास है अपना एक यूनिक स्टाइल मंतरा जो आपको दूसरों से अलग करता है? आइए युवाओं से ही जानते हैं।" मैं हमेशा ऊपरी चमक-दमक की बजाय इस बात पर ध्यान देता हूँ कि मैं लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार करता हूँ। मेरे खयाल से यही वह मुख्य बात है जो लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करती है।" यह कहते हैं बीई तृतीय वर्ष के छात्र नचिकेत अग्रवाल। नचिकेत के अनुसार आप लोगों से जिस तरह से पेश आते हैं वह आपके व्यक्तित्व का एक प्रमुख हिस्सा होता है। यदि आप बदतमीज़ और रूखे किस्म के इंसान हैं तो चाहे कितने भी हैंडसम क्यों न हों, कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा। | | "मैं हमेशा ऊपरी चमक-दमक की बजाय इस बात पर ध्यान देता हूँ कि मैं लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार करता हूँ। मेरे खयाल से यही वह मुख्य बात है जो लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करती है।" यह कहते हैं बीई तृतीय वर्ष के छात्र नचिकेत अग्रवाल। |
| |
वे कहते हैं कि अपने नए शर्ट और नई हेयर स्टाइल की तारीफ के बजाय मैं अपने व्यवहार की तारीफ सुनकर ज्यादा अच्छा महसूस करता हूँ। इससे मुझे खुशी के साथ संतोष भी मिलता है। यही मेरा स्टाइल मंतरा है जो मुझे दूसरों से अलग बनाता है। एमए उत्तरार्ध की छात्रा सोनालिका टंडन के अनुसार- "वैसे तो मेरे लंबे बाल अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। कॉलेज में मुझे मिस ब्यूटीफुल हेयर का पुरस्कार भी मिल चुका है लेकिन मुझे लगता है मेरा ड्रेसिंग सेंस ही मेरा स्टाइल मंतरा है। मुझे ड्रेस डिजायनिंग का शौक है और मैं हमेशा लेटेस्ट फैशन से लेकर नए ट्रेंड्स तक के बारे में पढ़ती और जानकारी बँटोरती रहती हूँ। इसलिए कॉलेज में भी मेरी ड्रेस हमेशा दूसरों से कुछ हटकर होती है। यही नहीं इस बार फेयरवेल पार्टी के लिए मैंने खुद का डिजायन किया इवनिंग गाऊन पहना था, उसको सबने बहुत पसंद किया और मुझे वैसे ही तीन और गाऊन बनाने के ऑर्डर भी मिले। मुझे खुशी मिलती है जब कोई मेरे इस क्रिएटिव काम की तारीफ करता है।" |