परेश मेघावत फराह खान को पहले कोरियोग्राफर, फिर निर्देशक के रूप में सफलता का स्वाद मिल चुका है । आज उनकी गिनती भारतीय फिल्म जगत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में होती है। उनके पति शिरीष कुंडर भी फिल्मों से ही जुड़े हैं। पहले वे संपादन करते थे, फिर निर्देशक बने।
दोनों ही विधाओं में उन्हें अब तक फराह जैसी सफलता नहीं मिल पाई है। उन्हें अपनी पत्नी की कामयाबी से कोई गिला नहीं। वे स्वीकार करते हैं कि दोनों के बीच अक्सर छोटे-छोटे मतभेद उठ खड़े होते हैं लेकिन ये व्यक्तिगत नहीं होते। उन्हें इस बात पर नाज है कि अपनी तमाम शोहरत और व्यस्तताओं के बावजूद फराह उनसे सहयोग करने के लिए हमेशा हाजिर रहती हैं।
मंदिरा बेदी अभिनेत्री और टीवी एंकर के रूप में सफलता के परचम फहरा चुकी हैं। उनके पति निर्देशक राज कौशल को उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली है। वे कहते हैं,' हम दोनों एक-दूसरे को पर्याप्त 'स्पेस' देते हैं। चूँकि हमारा कार्यक्षेत्र एक ही है, सो मैं समझ सकता हूँ कि मंदिरा को कई बार असुविधाजनक समय पर भी काम पर जाना होता है।
हम एक-दूसरे के निर्णयों का सम्मान करते हैं।' राज को यह बात समझ नहीं आती कि पति-पत्नी के करियर की तुलना की ही क्यों जाना चाहिए। वे पूछते हैं,'यह धारणा होना ही क्यों चाहिए कि किसी पति को अपनी पत्नी की सफलता से तकलीफ हो सकती है?'
मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर जगत में एक अलग ही मुकाम है। उनके पति हैं अरबाज खान, जो न तो अपने भाई सलमान जैसे सुपरस्टार बन सके हैं और न ही मलाइका जैसे बड़े सेलिब्रिटी। इसके बावजूद उन्हें अपनी पत्नी की कामयाबी पर हमेशा गर्व ही होता है।
वे कहते हैं,'मैं मलाइका से बेहद प्यार करता हूँ और चाहता हूँ कि वह और भी बड़ी सितारा बने। मुझे एक मशहूर महिला का पति होने में कोई परेशानी नहीं है।' अरबाज खुद को उन पतियों में से नहीं मानते, जो शादी से पहले तो अपनी गर्लफ्रैंड की नुमाइश करते फिरते हैं लेकिन शादी के बाद पत्नी को सात तालों में रखना चाहते हैं। | | मिनी ने टीवी जगत में अपनी जो छवि बनाई है, उस पर मुझे गर्व है।' जब मिनी को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ता है, तो उनके बच्चे को कबीर ही संभालते हैं। वे कहते हैं, ऐसी कोई वजह ही नहीं है कि मिनी के अधिक प्रसिद्ध होने से मुझे किसी |
| |
निर्देशक कबीर खान अभी अपनी पहचान बनाने में लगे हैं, जबकि उनकी पत्नी मिनी माथुर टेलीविजन की प्रसिद्ध एंकर हैं। वे कहते हैं,' जब मैं पहले-पहल मिनी से मिला था, तो वह एक एक मशहूर वीजे थी। मैंने हमेशा उसके करियर बनाने का समर्थन किया और शादी के बाद भी यह स्थिति बदली नहीं है।
मिनी ने टीवी जगत में अपनी जो छवि बनाई है, उस पर मुझे गर्व है।' जब मिनी को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ता है, तो उनके बच्चे को कबीर ही संभालते हैं। वे कहते हैं, ऐसी कोई वजह ही नहीं है कि मिनी के अधिक प्रसिद्ध होने से मुझे किसी तरह की कोई परेशानी हो। पति -पत्नी के बीच सहयोग, सामंजस्य और समझदारी हो तो अहम के टकराव से बचा जा सकता है । गृहस्थी में कुशल संतुलन स्थापित किया जा सकता है।*
|