- कुसुम शर्मा किसी भी समस्या का हल उससे पीठ मोड़ लेने में नहीं बल्कि उसका सामना हिम्मत के साथ करने में है। परेशानियाँ सभी के सामने आती हैं, लेकिन उनसे डरकर या घबराकर खुद को तनाव के अँधेरों से घेर लेना गलत है। याद रखें जीवनचर्या से उपजी परिस्थितियों के फलस्वरूप मिली मानसिक उथल-पुथल पर काबू पाकर आप हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। इसलिए निराशा में डूबने की बजाय आशा के साथ तैरकर किनारा ढूँढें।
आज का भौतिकवादी जीवन, व्यस्तताओं से भरा हुआ होने के कारण अत्यंत जटिल एवं तनावपूर्ण हो गया है। शायद ही कोई ऐसा किस्मत वाला होगा जो तनावग्रस्त जीवन व्यतीत न करता हो। बौद्धिक स्तर पर जागरूकता बढ़ने के कारण हमारा जीवन और विषम बन गया है, क्योंकिजो लोग जितना ज्यादा चिंतन करते हैं उन्हें समस्याएँ उतनी ही ज्यादा परेशान करती हैं।
रोजमर्रा के जीवन में थोड़ा-बहुत तनाव का होना स्वाभाविक प्रक्रिया है, परंतु निरंतर तनाव झेलते रहना एक ऐसी गंभीर मानसिक अवस्था है जो व्यक्ति को अंदर और बाहर दोनों ओर से तोड़कर रख देती है। | | किसी भी समस्या का हल उससे पीठ मोड़ लेने में नहीं बल्कि उसका सामना हिम्मत के साथ करने में है। परेशानियाँ सभी के सामने आती हैं, लेकिन उनसे डरकर या घबराकर खुद को तनाव के अँधेरों से घेर लेना गलत है। |
| |
यह सत्य है कि मनुष्य के पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में समस्याएँ अंतहीन होती हैं, बल्कि समस्याएँ घटने के बजाय बढ़ जाती हैं। साथ ही तनाव व दबाव व्यक्ति के शरीर को रोगी बना देता है, उसे खोखला करने में कोई कसर बाकी नहीं रखता। लंबे समय तक तनावग्रस्त या कुंठाग्रस्त जीवन व्यतीत करते हुए व्यक्ति मानसिक विकृति की स्थिति में आ सकता है और उस स्थिति में वह कोई गलत कदम भी उठा सकता है। अतः अपने आपको इस स्थिति से छुटकारा दिलाना अत्यंत आवश्यक है।
तनावों व हताशा से अपने आप को बचाने के सर्वोत्तम उपायों में से एक उपाय है नियमित डायरी लिखने की आदत। यह आपमें कुछ बदलाव ला सकती है तथा उससे आपका मन भी हल्का हो जाएगा। एकांत के क्षणों में बैठकर कम से कम एक बार ही सही स्वयं के बारे में चिंतन अवश्य करें। अपने जीवन में तनाव व निराशा के लिए आप स्वयं तो जिम्मेदार नहीं हैं। और यदि हैं तो उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने संयमित व्यवहार, विनम्रता, सहनशीलता एवं मधुर वाणी के द्वारा काफी हद तक दूर कर सकते हैं। चिंता को दबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
|