मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एक दिन हो आपके नाम
सेलिब्रिटी वीकेंड अपनों के साथ लम्हे कुछ खास
- डीजे नंद
ND
नई पीढ़ी बेहद यथार्थवादी है। यह 'जमकर मेहनत, जमकर मस्ती' के फॉर्मूले पर यकीन करती है। इसीलिए शनिवार की दोपहर से ही यह रिलैक्स होने लगती है और शनिवार की रात तथा संडे के दिन जमकर मस्ती करती है। आमतौर पर युवाओं का हर संडे 'सुपर संडे' होता है और यह बात हर क्षेत्र के युवाओं पर लागू होती है, चाहे वे कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़े हों, चाहे लाइट-कैमरा-एक्शन के क्षेत्र से नाता रखते हों या फिर बिजनेस करने वाले हों

भारत की मौजूदा संसद में 20 फीसदी ऐसे सांसद हैं, जिन्हें युवाओं की श्रेणी में रखा जा सकता है। इन युवा सांसदों का भी व्यवहार आमतौर पर उम्रदराज सांसदों के मुकाबले अलग है। हालाँकि दूसरे क्षेत्र के युवाओं जितने तो ये मस्तमौला नहीं हैं, फिर भी ये सप्ताह के सभी दिन काम में डूबे होने का दंभ नहीं भरते

अक्सर शनिवार की रात राहुल गाँधी अपने दोस्तों के साथ या बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वढेरा के साथ बाहर डिनर लेते हैं, किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल होते हैं जहाँ हँसी-खुशी और मस्ती का माहौल हो। राहुल वीकेंड हल्के-फुल्के ढंग से मनाना पसंद करते हैं। कई बार वे दोस्तों के साथ वीकेंड में फिल्में देखते हैं, तो कई बार क्रिकेट में भी हाथ आजमाते हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को सप्ताह के 6 दिन देर रात तक काम करने की आदत है, लेकिन संडे को वे जमकर एंजॉय करते हैं। करन जौहर, फरहा खान और अपने कुछ गैर-फिल्मी दोस्तों के साथ वे वीकेंड मनाना पसंद करते हैं।
1 | 2 | 3  >>  
और भी
सहनशीलता पर हावी होती आक्रामकता
तो आप...क्या कहना चाहती थीं?
अमरबेल नहीं बरगद रोपिए
पूरा उपयोग करें 24 घंटों का
चुनौती को दे डालिए चुनौती
ओफ्फो! मैंने यह क्यों खरीद लिया!