मुख पृष्ठ > विविध > उर्दू साहित्‍य > नई शायरी > रेहबर इन्दौरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रेहबर इन्दौरी
कभी यक़ीन का यूँ रास्ता नहीं बदला
बदल गए हैं ज़माने ख़ुदा नहीं बदला

इक उम्र कट गई बेमेह्र-ओ-बेवफ़ाओं में
हमारा फिर भी मिज़ाज-ए-वफ़ा नहीं बदला

वो जिसमें छोड़ के निकला है बेच कर तो नहीं
मकान बदला है उसने पता नहीं बदला

जतन की और भी रफ़्तार तेज़ कर देंगे
अगर नसीब का लिक्खा हुआ नहीं बदला

हम उस रसूल की उम्मत में हैं मुक़द्दर से
के दुश्मनों से भी जिसने लिया नहीं बदला

बदल गए हैं ज़माने के साथ सब रेहबर
अगर नहीं तो फ़क़त आईना नहीं बदला

2. मुबारक हो के मेहलों से निकल के
ग़ज़ल आई लब-ओ-लेहजा बदल के

वो क्या था जश्न-ए-मयख़ाना के जिस में
कहीं आँखें कहीं पैमाने छलके

खड़े हैं हादिसे हर हर क़दम पर
संभल के ही नहीं बेहद संभल के

ये किसने धूल सूरज पे उड़ा दी
के दिन में छा गए कैसे धुंधलके

भरोसा उस पे करता हूँ मैं रेहबर
जो वादे भूलता है आज-क
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रुपायन इन्दौरी के क़तआत
बेकल उत्साही की ग़ज़ल
आप से बात करेंगे कभी तन्हाई में
मुनव्वर राना की ग़ज़लें (1)
त्रिमोहन की ग़ज़लें
राहत इन्दौरी की ग़ज़लें