- रशीद इंदौरी
सुतून ऐ दार की उँचाई से न डर बाबा जो हौसला है तो इस राह से गुज़र बाबा
ये देख जु़लमत ए शब का पहाड़ काट के हम हथेलियों पे सजा लाए हैं सहर बाबा
मिली है तब कहीं इरफ़ान ए ज़ात की मंजिल खुद अपने आपमें सदियों किया सफ़र बाबा
बुलंदियाँ भी उसे सर उठा के देखती हैं सुतून ए दार की ज़ीनत बने जो सर बाबा
|