सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मेरा देश मेरा अभिमान
कभी न बिखरे देश हमारा
गायत्री शर्मा
aajadi
WDWD
मेरा देश मेरा अभिमान
नहीं है ये ज़मीन का टुकड़ा
ये है मेरी आत्मा, मेरी जान
ये है मेरा वतन, मेरी आन।

माँ की तरह इसने पाला
पिता की तरह मुझे दुलारा
इसकी माटी में खेल
मैंने अपना बचपन गुजारा।

माटी इसकी इतनी प्यारी
स्वर्ग से सुंदर धरा हमारी
इसके जल को शीश लगाते
भारत नहीं, 'भारत माँ' कह बुलाते।

मेरा देश कभी नहीं बँटा
जातिवाद के नारों में
एक थे हम, एक है हम
एकता की सुगंध है इन फिजाओं में।

मेरा ये प्यारा हिंदोस्ता
शांति, अमन का ये जहां
कभी न बिखरे देश हमारा
विजयी रहे तिरंगा प्यारा।
और भी
जीत के संग सम्मान दिलाए
देश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा
स्वर्णिम उपलब्धियाँ भारत की
गणतंत्र के तीन आधार
बहादुरी तुझे सलाम
26 अंक की अशुभता और भारत !