मुख पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 08 > वेलेंटाइन डे > 'मैजिक ऑफ लव'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'मैजिक ऑफ लव'
सब पर चलता है
- दिव्य ज्योति नंद
ND
आपसी संवेदनाओं, स्नेह, दया, प्रेम को झूठे दिखावे की जरूरत नहीं होती। यहाँ तो बस आपकी भावनाओं का असर दिखना जरूरी है। ऐसी परिस्थितियों में कुछ शब्द चमत्कार कर जाते हैं। ये छोटे-छोटे वाक्य या शब्द भले ही आम लगें, लेकिन रूह तक उतर आते हैं और जादू कर देते हैं।

प्यार का इजहार भी ऐसे ही कुछ नन्हे शब्दों के चमत्कार से जुड़ा होता है। कुछ लफ्ज आपके दिल की हालत ऐसे बयाँ कर जाते हैं मानो आपने प्रेम की थीसिस प्रस्तुत कर दी हो। फिर और कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यही तो है 'मैजिक ऑफ लव' जो सब पर छा जाता है।

जब एहसासों को बयाँ करती है जुबाँ 'आई लव यू' या 'मैं तुम्हें प्यार करता हूँ/करती हूँ।'

यह वाक्य दुनिया की किसी भी भाषा में बोला जाने वाला सबसे खास वाक्य है। इस वाक्य को सुनने के लिए कई लोग अपनी जिंदगी गुजार देते हैं।
  कोई ऐसा नहीं है जो उसकी समस्या, उसके दुःख और उसकी परेशानी में उसके साथ खड़ा हो। दोस्त इन्हीं क्षणों के लिए होते हैं। इसलिए अगर आपका कोई दोस्त किसी समस्या से गुजर रहा है, उस पर कोई संकट आन पड़ा है तो बस उससे जाकर कह दीजिए 'मैं भी तुम्हारे साथ हूँ।'      


कहने को 'आई लव यू' महज एक वाक्य है जिसमें तीन शब्द हैं, लेकिन इस वाक्य और इन अक्षरों की दुनिया इतनी सीमित या छोटी नहीं है। 'आई लव यू' या 'मैं तुम्हें प्यार करता हूँ/करती हूँ' यह वाक्य दुनिया की किसी भी भाषा में बोला जाने वाला सबसे खास वाक्य है। इस वाक्यको सुनने के लिए कई लोग अपनी जिंदगी गुजार देते हैं। इस वाक्य में छिपे एहसास को महसूस करने के लिए लोग सैकड़ों कहानियाँ, हजारों कविताएँ और न जाने कितने ग्रंथ लिख डालते हैं। फिर भी इस वाक्य का खुशनुमा एहसास खत्म नहीं होता।

लेकिन 'आई लव यू' अकेला वाक्य नहीं है। हमारी जिंदगी में तमाम ऐसे छोटे-छोटे वाक्य होते हैं जो हमारी धारणा बदल देते हैं, जो हमारे लिए दुनियाभर की खुशियाँ लेकर आते हैं। इन वाक्यों से हम हँसते-मुस्कुराते हैं, इन वाक्यों से हम रोते-गाते हैं। ये किसी भी भाषा में होते हैं और जब भाषा नहीं होती तो इशारों में होते हैं। जब इशारे नहीं होते तो एहसास में होते हैं। मगर ये वाक्य होते हैं।

दुनिया की हर भाषा, हर लिपि से ऊपर। आपका कोई अच्छा दोस्त परेशान है, आप उसकी परेशानी जानते हैं। मगर चाहकर भी उसकी सहायता नहीं कर सकते। उसकी सहायता करना आपकी क्षमता से बाहर है। बावजूद इसके अगर आप उससे कहते हैं, मैं आपकी कुछ मदद करूँ तो यकीन मानिए आपके दोस्त की आधी समस्या खत्म हो जाती है। उसे लगता है कि उसके साथ कोई है।
1 | 2  >>  
और भी
प्यार वही, इजहार के ढंग बदले...
प्रेम अपरिभाषित
प्यार भरे दिन का प्यारा सा इतिहास
एहसासों के परिंदे...
प्यार जिस्मानी नहीं, रूहानी होता
प्यार का पहला वेलेंटाइन...