मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > गणतंत्र दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निगेहबान हैं आँखें
ND
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकत
जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान हैं आँखे
हर तरह के जज्बात का, ऐलान हैं आँखे
शबनम कभी शोला कभी, तूफान हैं आँखे

आँखों से बड़ी कोई तराजू नहीं होत
तुलता है बशर जिसमें, वह मीजान है आँखे

आँखें ही मिलाती है जमाने में दिलों क
अनजान हैं हम तुम अगर, अनजान हैं आँखे

लब कुछ भी कहें इससे हकीकत नहीं खुलत
इंसान के सच झूठ की पहचान हैं आँखे

आँखें न झुकें तेरी किसी गैर के आग
दुनिया में बड़ी चीज मेरी जान हैं आँखे

उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकत
जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान है आँखें।
और भी
भ्रांत राष्ट्रीयता से मोहित न हों
स्वराज्य आखिरी मंजिल नहीं
राममनोहर लोहिया की राय
स्वतंत्रता बनाम स्वराज्य
सरदार पटेल का भाषण
आशा के साथ भविष्य का सामना