मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजादी के 60 बरस
60 वर्षों की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
1971
पूर्वी बांग्‍लादेश में ‘आमार सोनार बांग्‍ल’ की गूँज। 1971 की लड़ाई में पूर्वी पाकिस्‍तान पाकिस्‍तान से अलग होकर एक स्‍वतंत्र देश बांग्‍लादेश बना

1972
मूक पशुओं की रक्ष
मूक प्राणियों के हित में भारत सरकार ने एक कदम उठाया। वन्‍य-जीव अधिनियम कानून पारित हुआ। शिकार पर रोक लगी

किरण बेद
NDND
किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी नियुक्‍त हुईं। बाद में दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में चलाए गए पुनर्वास कार्यक्रमों की वजह से उन्‍हें देश भर में पहचान मिली

1973
महिला क्रिकेट
सन् 1973 पहली बार महिला क्रिकेट की राष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतिस्‍पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें जीत का खिताब मुंबई की टीम को मिला

खाद्यान्‍न संकट का कठिन दौ
1972 का युद्ध तो भारत ने जीत लिया लेकिन युद्ध के बाद उत्‍पन्‍न हुई चुनौतियों से निपटना अभी बाकी था। 1973 में खाद्यान्‍न उत्‍पादन में भारी गिरावट आई। युद्ध के चलते उद्योग-धंधे ठप्‍प और अर्थव्‍यवस्‍था पर भारी दबाव। भारत को जापान, ब्रिटेन, कनाडा और विश्‍व बैंक से कर्ज लेना पड़ा

1974
सफल परमाणु प्रक्षेपण:
एक साल के कठिन दौर से गुजरने के बावजूद 18 मई सन् 1974 को भारत ने सफल परमाणु प्रक्षेपण किया

1975
पहला उपग्रह:
19 अप्रैल को भारत द्वारा अंतरिक्ष में ‘आर्यभट्‍’ नाम का पहला उपग्रह छोड़ा गया। तकनीक के क्षेत्र में यह एक सरहानीय उपलिब्ध मान
NDND
जाती है।

आपातका
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले धब्‍बा। 26 जून, 1975 को भारत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई

पहली महिला पायलेट
सन 1975 में दुर्बा बैनर्जी भारत की प्रथम कमर्शियल महिला पायलेट बनीं। सफलता के आकाश में महिलाओं की ऊँची उड़ान की यह एक छोटी-सी शुरुआत थी

1976
समझौता एक्‍सप्रेस
22 सितंबर, 1976 को भारत और पाकिस्‍तान के बीच समझौता एक्‍सप्रेस की शुरुआत हुई

1977
तूफान के आगोश मे
आंध्रप्रदेश में चक्रवाती तूफान ने 35,000 लोगों की जान ले ली। यह मौत और तबाही का भयावह मंजर था

1978
भात का पहला परखनली शिश
इस वर्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक नया मुकाम हासिल किया। 3 अक्‍टूबर, 1978 को भारत में पहले परखनली शिशु ने जन्‍म लिया।

1979
सेवा का पुरस्‍का
विश्‍व को शांति का पाठ पढ़ाने वाली मदर टेरेसा को नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया
NDND


1980
खेल जगत में सफलता का परच
सन् 1980 में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया
<< 1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
सिनेमा के 60 बरस
जब अखबार बने आजादी का हथियार
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूँगा’
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जब लहराया था परचम
आत्‍मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम
भारत में सूचना-क्रांति की नई तस्वीर