मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजादी के 60 बरस
60 वर्षों की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
जय जवान जय किसा
NDND
पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्‍यु के पश्‍चात लाल बहादुर शास्‍त्री ने प्रधानमंत्री का पद सँभाला। उन्‍होंने देश को जय जवान, जय किसान का नया नारा दिया

रामेश्‍वरम का चक्रवात
1964 में रामेश्वरम में ऐसा भयानक समूद्री चक्रवात आया, जो गाँव-के-गाँव निगल गया

1965
हिंदुस्‍तान में हुआ हिंदी का विरोध
सन् 1965 में मद्रास में हिंदी विरोधी सभा आयोजित की गई। वहाँ के कई छात्रों ने अँग्रेजी का समर्थन करते हुए हिंदी विरोधी नारे लगाए। 26 जनवरी, 1965 को शोक-दिवस घोषित किया गया क्‍योंकि इसी दिन से सरकारी कामकाजों में अँग्रेजी का प्रयोग समाप्‍त करने की घोषणा की गई थी।

भारत-पाक युद्ध
1965 में पाकिस्‍तान और भारत के बीच कश्‍मीर विवाद को लेकर एक और सैन्‍य संघर्ष हुआ। पाँच सप्‍ताह तक चले संघर्ष के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र ने हस्‍तक्षेप कर युद्ध विराम करवाया

1966
भारी पड़ा 1966
वर्ष 1966 में देश में सूखे और अकाल की स्थिति पैदा हुई और घोर आर्थिक संकटों के दौरान रुपए का मूल्‍य नीचे गिरा

पहली विश्व सुंदरी
1966 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की रीता फारिया पहली मिस वर्ल्‍ड बनीं
NDND


इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री बनीं
लाल बहादुर शास्त्री के निधन के उपरांत 19 जनवरी, 1966 को इंदिरा गाँधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

1967
तमिलनाडु का गठ
तमिलनाडु को एक अलग राज्‍य घोषित किया गया। 1967 के विधानसभा चुनावों में डीएमके ने काँग्रेस पार्टी को हराकर तमिलनाडु की सत्‍ता अपने हाथों में ली और सी.एन. अन्‍नादुराई पहले मुख्‍यमंत्री बने।

1968
भारतीय वैज्ञानिक को नोबल सम्‍मा
भारतीय वैज्ञानिक डॉ हरगोविंद खुराना को जेनेटिक कोड पर किये गए उनके शोध कार्य के लिए नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। यह सम्‍मान पाने वाले वे तीसरे भारतीय थे

1968
चिकित्‍सा विज्ञान में भारत ने एक कदम और आगे बढ़ाया, जब एशिया की पहली हृदय प्रत्‍यारोपण शल्‍य क्रिया मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्‍न हुई। मुंबई के डॉक्‍टर प्रफुल्‍ल कुमार सेन यह शल्‍यक्रिया करने वाले विश्‍व के तीसरे चिकित्‍सक थे

1969 राजधानी एक्‍सप्रे
वर्ष 1969 में नई दिल्‍ली से हावड़ा के बीच 130 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस की शुरुआत हुई


बैंकों का राष्ट्रीयकरण
1969 में 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण का प्रस्ताव लाया गया, जिसे आरम्भ में उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था, लेकिन 1970 में पुन: 14 बैंकों के राष्‍ट्रीयकरण को स्वीकृ‍ति मिल गई

गिर अभयारण्‍य की शुरुआत:
इसी वर्ष गुजरात में गिर अभयारण्‍य की शुरुआत हुई। शेरों की घटती संख्‍या से चिंतित होकर सरकार ने डेढ़ हजार वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैले गिर अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना की।

प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्
तारापुर स्थित भारत के प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र की शुरुआत हुई। ऊर्जा उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भर होने की दिशा में यह पहला कदम था।
<< 1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
सिनेमा के 60 बरस
जब अखबार बने आजादी का हथियार
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूँगा’
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जब लहराया था परचम
आत्‍मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम
भारत में सूचना-क्रांति की नई तस्वीर