मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजादी के 60 बरस
60 वर्षों की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
1960
हिन्दी में 'इनसाइक्लोपीडिया'
पहले जहाँ हर ओर अँग्रेजी का वर्चस्व था और सारी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी अँग्रेजी में थीं, भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 16 अक्टूबर 1960 में नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा पहली बार हिन्दी का 'इनसाइक्लोपीडिया' जारी किया गया

आकाश हमारा है
NDND
इस वर्ष एयर इंडिया के विमान ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी। यह उड़ान दिल्ली से न्यूयार्क की थी

सिंधु जल समझौता
19 सितंबर, 1960 को पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अय्यूब खान ने सिंधु जल समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस समझौते की मध्यस्ता विश्व बैंक ने की थी।

1961
गोवा भारत में सम्मिलित:
पुर्तगालियों के आधिपत्य से मुक्त होने के बाद गोवा 19 दिसंबर, 1961 को भारत में सम्मिलित हो गया।

इनकम-टैक्स एक्ट पारित :
इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल, 1961 से प्रभाव में आया। इसके प्रभाव में आते ही कार्यालयों में पहली बार टैक्स की जाँच का प्रावधान किया गया।

1962
अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विक्रम साराभाई ने एक राष्ट्रीय समिति का निर्माण किया, जिसे इंडियन नेशनल कमेटी ऑन स्पेस रिसर्च का नाम दिया गया।

भारत-चीन युद्ध :
पंचशील समझौते के कुछ ही वर्षों बाद चीन ने भारत पर हमला कर दिया। इसी दौरान राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। भारतीय सेना सीमा पर तैनात हो गई। चीनी सेना ने लद्दाख और पूर्वोत्तर के इलाकों पर कब्जा कर लिया

1963
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की पहल। त्रिवेन्द्रम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र की स्थापना हुई

नई तकनीक
NDND
इसी वर्ष नार्मन बोरलॉग नामक वनस्पति वैज्ञानिक ने भारत में गेहूँ की संकरित किस्में बनाने का प्रयोग किया। यह प्रयोग हरित क्रांति के दौरान भारत की कृषि व्यवस्था के लिए बहुत लाभप्रद सिद्ध हुआ।

भयानक तूफान
इसी वर्ष बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ने 22,000 लोगों की जान ले ली लाखों लोग घायल और बेघर हो गए।

1964
एक युग का पटाक्षेप
यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति थी, जब 1964 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौत हुई। आधुनिक समाजवादी विचारो
NDND
से प्रभावित नेहरू ने देश की बागडोर सँभालने के बाद देश को आधुनिक विचारों और तकनीकी से लैस करने का प्रयास किया।
<< 1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
सिनेमा के 60 बरस
जब अखबार बने आजादी का हथियार
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूँगा’
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जब लहराया था परचम
आत्‍मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम
भारत में सूचना-क्रांति की नई तस्वीर