मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजादी के 60 बरस
60 वर्षों की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
पहला आम-बजट
आजादी के बाद भारत ने 1952 में लोकसभा में पहला आम बजट पेश किया

भारत को पहला स्वर्ण पदक
NDND
1952 में अयोजित ओलंपिक में भारत ने पहली बार हॉकी का स्वर्ण-पदक जीता था।

1953
यूएनओ की पहली महिला अध्यक्ष:
विजयलक्ष्मी पंडित को 1953 में संयुक्त राष्‍ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया। यह पहली बार था कि किसी भारतीय को यह सम्मान मिला हो
NDND


1955
गोवा की आजादी:
1510 में गोवा के रास्‍ते भारत आने वाले पुर्तगाली लोग पहले विदेशी थे। लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन झेलने के बाद अंतत: 1 सितंबर, 1955 को गोवा को आजादी मिली।

विवाह की आयु-सीमा:
बाल विवाह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 1955 में महिलाओं के विवाह की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित की गई।

भाँखडा नाँगल
सन् 1955 में भाँखडा नाँगल बाँध परियोजना की नींव रखी गई। इस नींव पर भारत का सबसे बड़ा और विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा बाँध बनने जा रहा था। 680 फीट ऊँचे इस बाँध के जरिए 70.4 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई करना संभव हुआ

1956
स्‍कूटर का आगमन
इस वर्ष में भारत की सड़कों ने पहली बार बैलगाड़ी और साइकिल के अतिरिक्‍त किसी नए वाहन का बोझ महसूस‍किया। दरअसल सन् 1956 में पहली बार भारत में लैम्‍ब्रेटा स्‍कूटर का आगमन हुआ और भारतीय महानगरों की सड़कों ने इस नए दु‍पहिया वाहन का स्‍वागत किया।

क्षेत्रीय भाषाओं को अनुमति
1956 में भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए संविधान में संशोधन करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा प्राप्त करने का प्रावधान किया गया। 1961 में अनुच्छेद 343 में संशोधन करते हुए सिंधी, कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषा को शामिल किया गया

1957
पहला जेट बॉबर:
1957 में भारतीय वायुसेना में पहला जेट बॉबर शामिल किया गया। केनबरा भारतीय वायुसेना का पहला और एकमात्र जेट बॉबर था

1959
प्रथम प्रेस-क्लब:
भरतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ - प्रेस। प्रेस को विशेष महत्‍व देते हुए 1959 में दिल्ली में प्रथम प्रेस क्लब की स्थापना की गई।

ऑटोमोबाइल की शुरुआत:
इस वर्ष बजाज कंपनी को भारत में दोपहिया और तीनपहिया वाहनों का निर्माण करने का लाइसेंस प्रदान किया गया। इस तरह भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग की शुरुआत हुई।
<< 1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
सिनेमा के 60 बरस
जब अखबार बने आजादी का हथियार
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूँगा’
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जब लहराया था परचम
आत्‍मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम
भारत में सूचना-क्रांति की नई तस्वीर