मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरफरोशी की तमन्‍ना
- रामप्रसाद ‘बिस्मिल्‍

सरफरोशी की तमन्‍ना अब हमारे दिल में है,
NDND

देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है
रहबरे राहे मुहब्‍बत रह न जाना राह में,
लज्‍जते सेहरा नवरदी दूरी-ए-मंजिल में है
वक्‍त आने पर बता देंगे तुझे ऐ आसमाँ,
हम अभी से क्‍या बताएँ क्‍या हमारे दिल में है
आज फिर मकतल में कातिल कह रहा है बार-बार,
क्‍या तमन्‍ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है
ऐ शहीदे मुल्‍को मिल्‍लत मैं तेरे ऊपर निसार,
अब तेरी हिम्‍मत का चर्चा गैर की महफिल में है

अब न पिछले वलवले हैं और न अरमानों की भीड़,
एक मिट जाने की हसरत बस दिल-ए-‘बिस्मिल्‍’ में है।
और भी
कलम आज उनकी जय बोल
राष्ट्र-गान और राष्ट्रीय ध्वज
साठ वर्ष आजादी के
आजादी के लिए हिंदुस्तान की उमंग
आजाद भारत को ब्रिटेन का सलाम
लॉर्ड कर्जन का दरबार