रूपर्ट ब्रुक- 2 अक्तूबर 1911,
पिछले एक घंटे में तुम्हारी हजारों अलग-अलग तस्वीरें मेरे जेहन में बनती-बिगड़ती रहीं। हम प्यार में हैं। और हमने बेहतरीन बातों और निजता को पाया है। नोएल, मैं किसे चाहता हूँ, कौन सबसे खूबसूरत और अनोखी है? मैं जमीन पर बैठकर ऑमलेट खा रहा हूँ और तुम्हारे बारे में सोच रहा हूँ। रविवार को पहाडि़यों पर मैं तुम्हें सोच रहा था बादलों के झुण्ड को देखकर।
और वह रात सारी रातों से कहीं हसीन थी। वह रोशनी और वह परछाईं और वह खामोशी और वह बारिश और वो लकड़ी। और तुम। तुम बहुत खूबसूरत और प्यारी हो, जिसे मैं शब्दों में बयाँ नहीं कर सकता...और तुम्हारी दयालुता ईश्वर की तरह है। तुम्हारी बाँहें तुम्हारे होंठ, और तुम्हारे बाल और तुम्हारी आवाज और तुम्हारे कंधे और तुम ।
रुपर्ट बुक
(यह पत्र रुपर्ट ब्रूक ने नोएल ओलिवियर के लिए लिखा था। वो एक अँग्रेज कवि थे और प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।)
|