1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. पाती प्रेम की
Written By WD

सर वाल्टर स्काट का पत्र मारगरेट के नाम

सर वाल्टर स्काट पत्र मारगरेट
प्रिये,
भविष्य की संभावनाएँ मेरे लिए कितनी कीमती बन जाएँगी अगर मेरी प्यारी मित्र मुझे यह सोचने की अनुमति देगी कि वह भी उनकी हिस्सेदार होगी। मेरी जिन्दगी का यह लक्ष्य होगा कि मैं तुम्हें एक पल के लिए भी ऊबने न दूँ जब चिंताएँ आएँगी तो हम उन्हें हँसकर उड़ा देंगे और उसका बोझ बहुत भारी होगा तो हम बैठकर उसे हम आपस में बाँट लेंगे, इतना कि वह सुख जितना हल्का हो जाएगा। मालूम पड़ता है तुम भी मेरे प्यार की शक्ति और कमसे कम उसके स्थायित्व को संदेह की दृष्टि से देखती हो। मैं यही कर सकता हूँ कि पूरी गंभीरता से इस बात का प्रतिवाद करूँ और कहूँ कि किसी मर्त्य के हृदय में अधिक सच्चा प्यार कभी पैदा नहीं हुआ और यद्यपि यह अचानक प्रस्फुटित हुआ है, बिना सोचे-समझे इसे ग्रहण नहीं किया गया है।

तुम्हारे प्रति जो भाव मेरे मन में हैं वे मेरे लिए एकदम नए हैं और मैंने उस समय के अतिरिक्त जिसका तुमसे जिक्र किया है ऐसे भाव कभी अनुभव नहीं किए। यह सप्ताह कैसे गुजरेगा मैं नहीं जानता, लेकिन जितनी बेचैनी और अशांति के साथ आज सारे दिन मैंने घड़ियाँ गिनी हैं, उतनी बेचैनी में कभी भी किसी ने नहीं गिनी होंगी।जब हम दोबारा मिलें तो मत कहना कि मैं तुम्हें भूल जाऊँ! मत कहना ऐसा क्योंकि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूँ यह प्रकट करना असंभव है, और मेरा यह विश्वास है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

वाल्टर स्काट
लेखक के बारे में
WD