1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. पाती प्रेम की
Written By WD

लार्ड टेनीसन का पत्र एमिली के नाम

टेनीसन  एमिली पत्र
प्रिये,
हागवर्थिंगम में गुजरते हुए मैंने सड़क पर से सामसेवाई के मैदानों में खड़े देवदार के पेड़ों को देखा, जिनमें हरियाली फूट रही थी। क्या तुम्हें याद है एक दिन, मैं तभी-तभी लंदन से लौटा था, और मैं और तुम बाग में पड़ी लोहे की कुर्सी पर बैठे थे?

आज की तुलना में वर्ष के वे ज्यादा शुरू के दिन थे। तुमसे प्रार्थना करने का कारण यही है कि तीन साल पहले की वह सुबह मेरी याद में आज भी ताजी और आनंदमयी है। उस दिन तुम रेशमी वस्त्र पहने थीं और मेरा ख्याल है कि मैंने तुम्हें कोई किताब पढ़कर सुनाई थी।

-टेनीसन
विश्व-क्लासिक 'फास्ट' का कवि, नाटककार, जर्मन वैज्ञानिक और दार्शनिक टेनीसन कट्टर धार्मिक व्यक्ति थे। वे अपने पुत्र के नाम वसीयत कर गए कि पत्नी के नाम लिखे गए उनके 'भावुक' पत्रों को जला दिया जाए। (पर सारी आयु वे स्वयं ऐसा नहीं कर सके)। जो पत्र 'होम' होने से बच गए। उन्हीं में से यह एक पत्र है।
लेखक के बारे में
WD