इजहार-ए-इश्क | प्रेम कथाएँ | रोमांस कार्ड्स | डेटिंग क्लब | प्रेम-गीत | ज्योतिष | हँसगुल्ले इश्क के | पाती प्रेम की | प्रेम गुरु
मुख पृष्ठ » विविध » रोमांस » प्रेम-गीत » तुम्हारे ख़त (Yours Love Letter)
Feedback Print Bookmark and Share
 
- फाल्गुनी

बहुत सहेज कर रखे हैं
अब भी वैसे ही हैं
जैसे तुमने दिए थे
लेकिन इसमें अंकित शब्द
अतीत के हाथों, कुछ तुम्हारे हाथों,
स्वयं मेरे ही हाथों
मारे जा चुके हैं
इन मृत शब्दों की
अंत्येष्टि में आमंत्रित हो तुम
क्योंकि तुम्हारी श्रद्धांजलि ही
उन्हें मोक्ष दिला सकती है
उन्हें स्वर्गिक बना सकती है
संबंधित जानकारी खोजें