इजहार-ए-इश्क | प्रेम कथाएँ | रोमांस कार्ड्स | डेटिंग क्लब | प्रेम-गीत | ज्योतिष | हँसगुल्ले इश्क के | पाती प्रेम की | प्रेम गुरु
मुख पृष्ठ » विविध » रोमांस » प्रेम-गीत » अलविदा (Romance love song)
Feedback Print Bookmark and Share
 
विजय कुमार सप्पत्ती

सोचता हूँ
जिन लम्हों को
हमने एक दूसरे के नाम किया है
शायद वही जिंदगी थी।

भले ही वो ख्‍यालों में हो
या फिर अनजान ख्‍वाबों में
या यूँ ही कभी बातें करते हुए
या फिर अपने अपने अक्स को
एक दूजे में देखते हुए हो

पर कुछ पल जो तूने मेरे नाम किए थे
उनके लिए मैं तेरा शुक्रगुजार हूँ ।।

उन्हीं लम्हों को
मैं अपने वीरान सीने में रख
मैं
तुझसे,
अलविदा कहता हूँ।।।

अलविदा ।।
संबंधित जानकारी खोजें