इजहार-ए-इश्क | प्रेम कथाएँ | रोमांस कार्ड्स | डेटिंग क्लब | प्रेम-गीत | ज्योतिष | हँसगुल्ले इश्क के | पाती प्रेम की | प्रेम गुरु
मुख पृष्ठ » विविध » रोमांस » प्रेम गुरु » साथी के साथ प्यार के गोते जरूरी (Love Mantra)
 
मानसी

ND
ND
हेलो दोस्तो! यपरेशानी हि हमने प्रेम-विवाह किया था पर अब हमारी जिंदगी में वह खुशी और उत्साह नहीं रहा जो पहले हुआ करता था। इनसान की फितरत भी बड़ी अजीब होती है। जब तक दो प्यार करने वाले एक साथ नहीं होते हैं, एक-दूसरे के लिए तड़पते रहते हैं, उनकी बेचैनी देखते ही बनती है। ऐसा लगता है कि जब वे साथ होंगे तो शायद कभी एक-दूसरे से नहीं उबेंगे और उनका दिल कभी एक-दूसरे से नहीं भरेगा। उनके चेहरे पर कभी उदासी नहीं आएगी। दोनों एक-दूसरे के प्रति उत्साह से लबरेज रहेंगे। अपने जीवन में रंग भरने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पर कुछ महीने गुजरते हैं और वे भी अन्य जोड़ों की तरह ही नजर आने लगते हैं। वैसी ही एकरसता उनके जीवन में भी दिखने लगती है। दिन व रात रूटीन की तरह ही निकलने लगते हैं। शायद ही कोई इस रूटीन को तोड़ने के लिए प्रयास करने की सोचता है। दिमाग में यही बात बैठ जाती है कि साथ रहना था सो साथ तो हम हैं ही, अब और क्या करें। यूँ कहें कि प्यार के मामले में हम काहिल हो जाते हैं और काहिलपन के जंग की परत इतनी मोटी हो जाती है कि यह स्मरण करना कठिन हो जाता है कि इसी शख्स के लिए कभी हम तड़पा करते थे। इसी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे।

याद आ भी जाए तो अपनी भावना और अहसास पर विश्वास नहीं होता। यकीन नहीं होता कि इसकी एक मुस्कराहट के लिए हम सौ तरकीबें सोचा करते थे। क्योंकि तब तक वह साथी आपको नहीं मिला था। आपने प्यार, अपनी मेहनत से एक-दूसरे को संभाला और आप एक हो गए लेकिन यही पूरी जीत नहीं है। उसी मेहनत के आधार पर आप जीवन भर प्यार की फसल नहीं काट सकते हैं। जिंदगी भर प्यार की नई कोपलें उगती रहें इसके लिए हमेशा सचेत प्रयास करना पड़ता है।

रोजाना की रूटीन भरी जिंदगी को तोड़ने के लिए किसी छुट्टी वाले दिन आप अनोखा प्रयोग कर सकते हैं। एक-दूसरे के सिर की मालिश भी उनमें से एक है। बालों की मालिश से मनोवैज्ञानिक सुकून मिलता है। आपका प्यार, छुअन और हंसी-मजाक की बातें बिल्कुल ही आपको हलका-फुलका कर देगी। आप एक-दूसरे में दिलचस्पी लेते हुए ज्यादा अंतरंग बातें कर सकते हैं। साथ नहा सकते हैं। जल चिकित्सा तो यूँ भी कई मर्ज का इलाज होती है। इस प्रकार एक-दूसरे को नहलाते हुए समय बिताना आपको ख्याल रखने के अहसास से भर देगा।

एक छोटी-सी मेहनत भी आपको बेहद खुशनुमा दिन दे सकती है। आप एक प्यारा-सा गिफ्ट, एक प्रेम भरे पत्र के साथ उसके कार्यालय भिजवा दें। गिफ्ट नहीं तो गुलदस्ता भिजवाना भी खूब रोमांचक हो सकता है।
जिन लोगों को खाना बनाने का शौक है वे लजीज व्यंजन बनाने का प्रयास भी कर सकते हैं। पकाने में लुत्फ नहीं आता है तो आप बाहर से खाना मँगवा सकते हैं। एक-दूसरे को प्यार से उसकी पसंद की चीज खिला सकते हैं। खाते हुए संगीत सुन सकते हैं। खाने से पहले संगीत सुनते हुए चाहें तो नृत्य कर सकते हैं। हो सकता है आपको नृत्य न आता हो पर तब यह अवश्य ही बेहद हंसने-हंसाने वाला माहौल पैदा करेगा। आप पर छाई घरेलू चिंताओं को यह आपसे दूर कर देगा। और जब आप उस गृहस्थी वाली मानसिकता को भूल पाएंगे तभी पुराने रंगीन मूड में जा पाएँगे।

एक छोटी-सी मेहनत भी आपको बेहद खुशनुमा दिन दे सकती है। आप एक प्यारा-सा गिफ्ट, एक प्रेम भरे पत्र के साथ उसके कार्यालय भिजवा दें। गिफ्ट नहीं तो गुलदस्ता भिजवाना भी खूब रोमांचक हो सकता है। दफ्तर में अचानक बुके या गिफ्ट पैक पहुंचने से आपका साथी सबकी नजर में आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। दोस्तों और सहयोगियों की हँसी-मजाक उस गिफ्ट की अहमियत और भी बढ़ा देगी। गिफ्ट पाने वाला खुद को अति विशिष्ट महसूस करेगा। उस पत्र में छुपे प्यारे शब्द उसे ताजगी से सराबोर कर देंगे और ये सारी खुशियों की बौछार आप पर होगी। सारे गिले-शिकवे धुल जाएँगे।

कभी-कभी अचानक बनाया हुआ कार्यक्रम भी बहुत रोमांचक हो उठता है। चाहे वह बाहर लिया गया डिनर हो या फिल्म देखना या किसी संगीत कार्यक्रम में जाना। बोझिल मूड से आप बाहर निकाल आते हैं। किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ बताने पर तुरंत उसे दूर करने की तत्परता साथी को अपनापन के अहसास से भर देती है। चाहे वह केमिस्ट से दवा लाने की बात हो, डॉक्टर के पास जाना हो या फिर घरेलू इलाज के तहत कोशिश करनी हो, यह सारे प्रयास एक-दूसरे पर भरोसे को फिर से पुख्ता कर देते हैं। ऐसी ही बहुत सारी बातें हैं पर शर्त यह है कि आपको अपने पुराने प्रेम को पाने की चाहत होनी चाहिए। रास्ते व तरीके खुद-ब-खुद निकल आएँगे।
संबंधित जानकारी खोजें