मुख पृष्ठ > विविध > रोमांस > प्रेम गुरु > चुंबन के प्रकार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चुंबन के प्रकार
पैरों पर चुंबन - चूमने के विभिन्न तरीकों में शामिल है पैरों पर चुंबन। अपनी प्रियतमा के पैरों को अपनी ओर खींचकर उन्हें चूमें। चूमने का
ये तरीका उत्तेजक होने के साथ ही रोमांटिक भी है।

गर्दन पर चुंबन - उनके चेहरे को हाथों में लेकर अपने करीब लाएँ, इसके बाद उनकी गर्दन पर हौले-हौले चुंबन लें।

कंधों पर चुंबन - बहुत ही साधारण लेकिन रोमांटिक तरीका है यह। उनके पीछे से आकर उन्हें कंधों पर धीरे से चूम लेना यकीनन उन्हें खुश कर देगा।

खत के माध्यम से - जब आप उनके करीब हों या उनके सामने हों तो किसी न किसी बहाने उन्हें इसकी अभिव्यक्ति कर ही देते हैं लेकिन जब उनसे दूर हों तो...। कोई बात नहीं इसके लिए भी एक संकेत है और वो है 'एक्स' का निशान। अपने प्रिय को खत लिखकर ये निशान बना देने से वो समझ जाएँगे कि आपका इशारा किस तरफ है। वैसे आप अपने होंठों की आकृति भी बनाकर भेज सकते हैं।

सिप किस - चुंबन के अलग-अलग तरीकों में एकदम नया तरीका। अपने मनपसंद पेय को पीएँ और इसमें से थोड़ा-सा बचाकर अपने मुँह में रखें। अब उनके होंठों को चूमें फिर फ्रेंच किस की स्थिति बनाकर पेय को उनके मुँह में डालें। इस तरीके को करने से पहले आपको सिर्फ ये ध्यान रखना है कि उन्हें यह करने में कोई परेशानी न हो, अन्यथा गड़बड़ हो जाएगी।

फ्रूटी किस - वाउ! इट्स सो रोमांटिक...। जी हाँ, ये वाकई बड़ा रोमांटिक तरीका हो सकता है चूमने का। किसी भी रसीले फल या मिठाई का टुकड़ा अपने होंठों के बीच रखकर फल या मिठाई का आधा-आधा हिस्सा धीरे-धीरे काटें, फिर एक-दूसरे को किस करें।

वेक्यूम किस - अपनी प्रियतमा को करीब लेकर उनके चेहरे को हाथों में थामें और अपने मुँह में हवा भरकर उनके मुँह में पास करें। दोनों ही इस प्रक्रिया को दोहराएँ। सिर्फ इतना ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा हवा भरने के बजाए कम हवा भरें, ताकि कोई परेशानी न हो।

पिकनिक किस - रोमांटिक माहौल में, रोमांटिक मूड में किस करने का मजा ही और है। अपनी प्रिया को किसी घने से पेड़ के नीचे ले जाकर अचानक ही हौले से होंठों पर चुंबन लें।

  उत्तेजना से भरपूर यह किस आपके रोमांस में बढ़ोतरी करेगा। इस प्रकार का चुंबन लेने के लिए अपनी उनको बांहों में भरकर उनके होंठों को चूमें और फिर धीरे-धीरे चबाएँ। इस बात का ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया आपको अत्यंत ही सावधानी से करना है।      
टाइगर किस - चूमने का यह तरीका हो सकता है उन्हें थोड़ी देर के लिए डरा दे लेकिन ये है बड़ा ही रोमांटिक। जब वो आपकी तरफ पीठ किए बैठे हों और आपके आगमन से अनजान हों तो अचानक पीछे से जाकर उनकी गर्दन पर (शिकार पर झपट्टा मारते हुए शेर की तरह) धीरे से काटें और फिर हौले-हौले चूमें। चुंबन लेने का यह तरीका उन्हें सरप्राइज कर देगा।

बातों-बातों में - चुंबन एक अत्यंत ही मधुर अहसास है। यह अहसास स्पर्श से तो महसूस किया ही जाता है लेकिन इसके बारे में यदि बात भी की जाए तो अलग अनुभूति पैदा करता है। जब आप दोनों एकदम अकेले हों तो बिल्कुल धीमे से बुदबुदाएँ। आपका यह बुदबुदाना इस रोमांटिक माहौल में इजाफा करेगा।

निप किस - उत्तेजना से भरपूर यह किस आपके रोमांस में बढ़ोतरी करेगा। इस प्रकार का चुंबन लेने के लिए अपनी उनको बांहों में भरकर उनके होंठों को चूमें और फिर धीरे-धीरे चबाएँ। इस बात का ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया आपको अत्यंत ही सावधानी से करना है, नहीं तो वो नाराज हो जाएँगी।

टंग सकिंग - फ्रेंच किस का विस्तृत रूप कहा जा सकता है इसे। अपने साथी को चूमते हुए उनके मुँह में अपनी जीभ डालकर चुंबन लें। सावधानी यहाँ भी जरूरी है।

हिकी किस - हिकी किस में उनके शरीर पर काटने का निशान छोड़ा जाता है। लेकिन इसमें ध्यान रखना चाहिए कि आपको बड़े हौले से काटना है। कहीं तेजी से काट लिया तो खून निकल आएगा और लेने के देनजाएँगे। इस तरह के चुंबन का उद्देश्य उनके शरीर पर इन रोमांचक क्षणों की याद दिलाने वाला निशान भर छोड़ना होता है। यह निशान जब तक नजर आता है तब तक बहुत रोमांचित करता रहता है।

क्विकी किस - जब आप जल्दी में हों तो इस प्रकार के किस का सहारा ले सकते हैं। इसमें अपने उनको पास लाकर धीरे से उनकी नाक से अपनी नाक को स्पर्श कराया जाता है।
<< 1 | 2 
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जानिए प्यार क्या है?
चुंबन अब छुपाने की चीज नहीं
थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए
क्या मैं आपको चूम सकता हूँ...?
रिश्तों की परिपक्वता से बढ़ता प्यार
रूह की खुराक है 'मोहब्बत