मुख पृष्ठ > विविध > रोमांस > प्रेम गुरु > 'कैसे डालें टूटे हुए दिल में नई जान?'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'कैसे डालें टूटे हुए दिल में नई जान?'
जनकसिंह झाला
NDND
मैंने तो उसे जान से भी ज्यादा प्यार किया, उसे हमेशा अपने दिल के साथ जोड़कर रखा लेकिन उसने ही मुझे ठुकरा दिया। आज वह मेरी नजरों के सामने नहीं है लेकिन फिर भी उसे भुलाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। आखिर उसने मुझे इतनी खुशी क्यों दी जब जुदाई ही देनी थी।

यह आवाज उस टूटे दिल से निकली हुई आवाज है, जिसे प्यार के नाम पर सिर्फ धोखा और फरेब मिला है। यूँ तो दुनिया में हर कोई प्यार करता है लेकिन उनमे सें कुछेक ही लोग होते है जिन्हें प्यार में वफा मिलती है, जिनको प्यार के बदले प्यार नसीब होता है।

कुछ ऎसे भी लोग होते हैं जिन्हें यह सुख नहीं मिल पाता तब उन्हें लगने लगता है कि अब उनका जीवन किसी काम का नहीं रहा। उन्हें यह जिंदगी बेजान लगने लगती है। कई युवा प्यार में धोखा खाने के बाद या तो अपना कैरियर बर्बाद कर लेते हैं या फिर आत्महत्या को ही अंतिम रास्ता मानकर अपने जीवन को खत्म करने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ लोग अपने इस तनाव को दूर करने के लिए एन्टीस्ट्रेस की गोलियाँ भी खाने लगते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहती है।

यह आर्टिकल इन्हीं युवाओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है जो प्यार में धोखा खाने के बाद गलत रास्ते पर चलना शुरू कर देते हैं। देखिए अभी भी देर नहीं हुई है। आप अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर सकते हैं। यहाँ पर मैं कुछ टिप्स देना चाहता हूँ जो किसी भी टूटे हुए दिल में फिर से नई जान डाल सकती है।

* सकारात्मक सोच को निमंत्रण दें...
NDND
कभी भी यह न सोचें कि आपने प्यार करके सबकुछ गँवा दिया बल्कि हमेशा यह सोचें कि आपने इसी प्यार के जरिए कितना कुछ पाया। आपने इस प्यार से काफी कुछ सीखा और उस खुशी को महसूस किया जो इस रिश्ते के जरिये आप तक पहुँच पाई। अपने आपको कमजोर न समझकर हमेशा यह बात मन में जरूर रखें कि आपमें ऎसा तो कुछ था जिसके कारण आपका ब्वॉय फ्रेन्ड या गर्ल फेन्ड आपके प्रति आकर्षित हुआ था।

* प्यार से जुड़ी चीजों को दूर रखें
अपने प्यार को भुलाना बहुत मुश्किल है। हम चाहते हुए भी उन्हें भुला नहीं पाते उससे जुड़ी हर बात हमें हर पल सताती रहती है और हमारे दिल को ठेस पहुँचाती रहती है। बेहतर यही है कि आप उससे जुड़ी हुई हर चीज जैसे लेटर्स, फोटोग्राफ और गिफ्ट को अपने से दूर रखें। अगर आपको उसको नष्ट नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं उसे एक छोटे से डिब्बे में रखकर अपनी नजरों से दूर रखने का प्रयास जरूर करें। ऎसा करने से आप पाएँगे कि आप धीरे-धीरे पुरानी यादों से बाहर निकलते जा रहे हैं।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रूठे यार को मनाना मुश्किल है
आश्वस्त करने से बढ़ता है प्यार
प्यार की सार्थकता
परीक्षा लें लेकिन घाव गहरे न हों
जब दो दिल हों दूर
तकनीकी मसला है रोमांस करना!