धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर) आप न शरमाते हैं, न लजाते हैं यहाँ तक कि आपमें किसी काम के लिए झिझक तक नहीं है। आपको घूमना-फिरना बहुत पसंद है और इसलिए बहुत खुशगवार वादियाँ व जगहें आपको भाती हैं।
नए एडवेंचर की तलाश वाले व्यक्ति आपको बहुत पसंद हैं और जो भी नएपन की ओर झुका होता है उसकी ओर आप आकर्षित हो जाते हैं। आपको स्वतंत्रता पसंद है इसलिए कोई आपको अगर बाँधकर रखना चाहे तो आप उसे पसंद नहीं करते।
फरवरी में जिस शख्स से आपकी मुलाकात संभावित है वह शांत स्वभाव का होगा। अगर वह आपको पसंद न आए तो बहुत होशियारी से उससे दूर रहने का प्रयास कर लें। मार्च में असुरक्षा का अहसास होगा और अपने साथी को अपने साथ रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कुछ आउट ऑफ द बॉक्स जाकर सोचना होगा। खास दिन : 20 फरवरी, 18 मई, 21 सितंबर
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी) आप कानों में भले मीठी-मीठी बातें न करते हों लेकिन आपकी जबान अन्य कार्यों में बहुत दक्ष है, जिससे आपका साथी अवाक् रह जाता है। आपका मानना है कि प्रैक्टिस से व्यक्ति परफेक्ट हो जाता है। इसलिए आप एक ही आसन को उस समय तक दोहराते रहते हैं, जब तक कि उसमें महारत हासिल न हो जाए।
सेक्स के प्रति आपका रुझान एकदम स्पष्ट है जिससे आपके साथी को कोई शक नहीं रहता कि आप क्या चाहते हैं। आप कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं इसलिए जिन लोगों के पास कामयाबी की योजना और उद्देश्य होता है, वे आपको अधिक प्रभावित करते हैं। आपको यह बिलकुल पसंद नहीं कि कोई आपकी पीठ पीछे बुराई करे या वायदा तोड़े। घबराने की बात नहीं, अप्रैल में वह व्यक्ति अपनी तरफ से ही पहल करेगा।
अपने ऊपर विशेष ध्यान दें। यह सही है कि आप व्यावहारिक हैं, जो काबिले तारीफ भी है। जिस चीज कीइच्छा आप चुपके-चुपके करते हैं उसे खरीद लें लेकिन ज्यादा पैसा उस पर खर्च न करें। अपने आपको पैम्पर करें, किसी स्पा में जाकर या कुछ और करके जो आप वर्षों से करने की इच्छा रखते हैं। खास दिन : 16 फरवरी, 29 अप्रैल, 21 अक्टूबर
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी) आप जबर्दस्त कल्पनाशील व्यक्ति हैं। प्यार और आनंद एक तरह से आपके व्यक्तित्व का पर्याय है। आप स्वभाव से जिज्ञासु हैं और परंपरा से अलग तथ्यों के प्रति आकर्षित होते हैं। आप जुनून की हद तक स्वतंत्र हैं और हमेशा नएपन की तलाश में रहते हैं।
भीड़ के साथ चलना आपको पसंद नहीं है। आपके खुलेपन में इजाफा होगा। इसलिए मार्च तक आपका कम्युनिकेशन स्तर बेहतर हो जाएगा। मगर दिसंबर में एक बहुत ही हॉट व्यक्ति आपके जीवन में आएगा। अपने लिए समय निकाल लें क्योंकि अप्रैल में पारिवारिक समस्याएँ आपके रोमांस पर कुप्रभाव डालने लगेंगी।
आपका जो स्वतंत्र स्वभाव है उससे आपके साथी को चिन्ता होने लगेगी कि अब आप उसके साथ नहीं हैं। इसलिए अगस्त में साथ वीक एंड पर कहीं जाने की योजना बना लें। अपने जेहन में और खुलापन लाएँ। फिर एडवेंचर को खोने से आपको दुःख होता है। इसलिए 2007 में अपने स्वभाव में और खुलापन लाएँ व जो दिल कहता है उसकी सुनें। खास दिन : 6 मार्च, 9 अगस्त, 13 अक्टूबर
मीन (20 फरवरी-20 मार्च) आप सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। जब कोई खुद पहल करता है तो आपको बहुत अच्छा लगता है। आपका दिल जीतने के लिए बातचीत की शुरुआत कोई दूसरा करे तो ही बेहतर होता है। आपको हँसना पसंद है इसलिए हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति आपको अधिक पसंद हैं। आप ऊपर से बहुत कठोर दिखाई देते हैं लेकिन दिल की गहराइयों में बहुत कोमल हैं।
आपको वे लोग भी पसंद नहीं हैं जो सहयोग या मदद न करना चाहें। जो आपकी कल्पनाओं और सपनों का मजाक उड़ाते हैं उनसे आप किनारा कर लेते हैं। जनवरी में आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है। लेकिन यह प्यार ज्यादा दिन नहीं चलेगा। फिर अक्टूबर में भी आपकी एक शख्स से मुलाकात होगी लेकिन वह भी आपकी गंभीरता व गहराई का मुकाबला नहीं कर सकेगा। आप मीन होने के नाते मछली की तरह मूडी स्वभाव केहैं। लेकिन अपनी बात को मनवाने के लिए ज्यादा जिद न करें।
मई में आपके सपने पूरे हो सकते हैं और इसके बाद आप अपने जीवन में रोमांस को फिर से जगाने के लिए अपने साथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। तुम आसमां की बुलंदी से जल्द लौट आना/हमें जमींके मसाइल पे बात करनी है। आप अपनी कल्पनाओं में इस कदर बह जाते हैं कि बहुत-सी बातों में आप जमीनी सचाइयों से अलग-थलग पड़ जाते हैं। खास दिन : 23 जनवरी, 8 मई, 4 नवंबर
|