आपका आने वाला साल कैसा रहेगा इसके ज्योतिषीय आकलन की भी शुरुआत हो चुकी है। यहाँ पेश है युवाओं की लव लाइफ के लिए नया साल उनकी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा?
मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) आप प्यार में पहल करने वाले हैं। आउटडोर्स या तारों की छाँव में प्रेम करने में आपको ज्यादा आनंद आता है। जब आपसे किसी काम को कहा जाता है तो आप अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए उसे खुशी-खुशी करते हैं।
आपको अपनी तारीफ सुनने के बाद जोश आ जाता है यानी आपको अपनी ईगो की संतुष्टि चाहिए। कोई आप पर हावी होना चाहता है तो आप फौरन उससे किनारा कर लेते हैं। आपको मई के मध्य में अच्छे गुणों वाला साथी मिल सकता है। अक्टूबर में आप अपने साथी के साथ कहीं इश्क यात्रा की योजना बनाएँ। मुहब्बत के खास दिन : 24 जनवरी, 12 मई और 13 अक्टूबर
वृषभ (21 अप्रैल-21 मई) आप जिससे भी जुड़ते हैं, जिस्मानी व भावनात्मक स्तर पर जुड़ना पसंद करते हैं। आप अपने पार्टनर को हमेशा संतुष्ट रखते हैं। जो भी आपको अच्छा खाना खिला देगा, उससे आपकी हमदर्दी हो जाएगी।
आपको पसंद नहीं है : आपके लिए यह बर्दाश्त के बाहर है कि आपका साथी आपसे बेवफाई करे या आपको धोखा दे। एक बार कोई आपको धोखा दे दे तो आप उसे कभी माफ नहीं करते। जून में किसी दूरदराज वाले व्यक्ति से आपका प्रेम संभावित है। इस व्यक्ति से आपका प्रेम अक्टूबर 2008 में परवान चढ़ेगा। अपनी वास्तविक भावनाओं को उजागर कर दें। इसके लिए सही समय अप्रैल है। बसंत ऋतु में आपका मूड क्रिएटिव होगा इसलिए कुछ लिखने के बारे में सोचें। मुहब्बत के खास दिन : 26 फरवरी, 7 जून, 1 नवंबर
मिथुन (22 मई-22 जून) आप सपनों और कल्पनाओं को सच करने का प्रयास करते हैं। आप हर समय ऊर्जा से लबालब भरे रहते हैं। आप सुंदर व दिमागदार व्यक्तियों से प्रभावित होते हैं। जो भी करंट अफेयर्स पर विवेकपूर्ण बातें कर सके वह आपको आकर्षित करता है। आप किसी के साथ 24×7 नहीं कर सकते और अपने लिए अलग से भी समय चाहते हैं।
आप जिसका इंतजार कर रहे हैं, उससे आपकी मुलाकात मई में संभावित है। सितंबर में उनसे संबंध और गहरे हो जाएँगे लेकिन ज्यादा न चल सकेंगे। अप्रैल तक आपके संबंधों में कड़वाहट प्रवेश कर सकती है। केंद्रीय भूमिका में रहने का प्रयास करें। पूर्व में जिस चीज के लिए आपने मेहनत की थी उसका श्रेय आपका साथी ले गया। आपका स्वभाव चीजों को बिगाड़ने का है, इस पर नियंत्रण रखें तो वर्षांत तक यानी दिसंबर में आप अपने मालिक खुद ही बन जाएँगे। मुहब्बत के खास दिन : 8 मार्च, 22 मई, 6 दिसंबर
कर्क (23 जून-22 जुलाई) आप रोमांटिक डिनर पर जाना पसंद करते हैं। अच्छे रेस्तराँओं में। आप हमेशा अपने साथी को संतुष्ट करना चाहते हैं। आप भावुक हैं इसलिए छोटी-छोटी बातों जैसे कोई रोमांटिक कार्ड से ही आपका दिल प्यार की अंगड़ाइयाँ लेने लगता है।
आप कुछ ऐसा करना पसंद करते हैं, जिसमें थोड़ा-सा रिस्क भी शामिल है। आप इतने भावुक हैं कि अगर कोई आपकी भावनाओं को जरा सा भी ठेस पहुँचा दे तो आप अपनी खोल में समा जाते हैं। मई में नया शख्स मिल सकता है, जिससे फौरन ही तालमेल बैठ जाएगा।
आप इन बातों पर ध्यान दें : आप प्राकृतिक तौर पर दयालु हैं इसलिए लोग आपका लाभ उठा सकते हैं। अपने मूल्यों और आत्मसम्मान के लिए जमकर खड़े हो जाएँ, इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। खास दिन : 12 फरवरी, 14 मई, 10 सितंबर
|