पहली-पहली बार जब प्यार किसी से होता है तो आपका दीवाना दिल हमेशा इसी कोशिश में लगा रहता है कि कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करें। इस चक्कर में आप इतने उलझे रहते हैं कि आपको उनकी हर अच्छी-बुरी बात के एवज में सिर्फ हाँ का सिर हिलाते हैं। क्या, ऐसा नहीं है? चलिए ठीक है मान लेते हैं आपकी बात। अब देखिए चाहे कुछ भी हो लेकिन आपका उन्हें प्रभावित करना भी जायज है। आइए जरा यहाँ से कुछ टिप्स ले लें, ताकि आप कुछ भूल न जाएँ-
जब भी आप उन्हें फोन करें या उनका फोन आपके पास आए तो पहली बात सिर्फ यह कहें कि 'मैं तुम्हारे बारे में ही सोच रहा था।'
खुदा न खास्ता यदि उन्हें सर्दी-जुकाम हो जाए या फिर वो बीमार हों तो उनकी खूब अच्छे से देखभाल करें। और गिफ्ट में उन्हें टेडी या फिर इसी तरह की कोई चीज दें। वैसे बता दूँ कि लड़कियों को यह बहुत पसंद होता है कि कोई उनका इस तरह से ख्याल रखे।
अक्सर उनकी सुंदरता और उनके गुणों के बारे में चर्चा करें। और जब-तब उनकी तारीफ में कुछ-कुछ लिखते रहें। लेकिन यहाँ आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है कि आपकी लेखनी कहीं गलत शब्दों का इस्तेमाल न कर जाए। | पहली-पहली बार जब प्यार किसी से होता है तो आपका दीवाना दिल हमेशा इसी कोशिश में लगा रहता है कि कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करें। इस चक्कर में आप इतने उलझे रहते हैं कि आपको उनकी हर अच्छी-बुरी बात के एवज में सिर्फ हाँ का सिर हिलाते हैं। |
| |
उसके साथ स्लो डाँस करें। जरूरी नहीं है की डाँस फ्लोर हो ही और फिर सामान्य बात के बीच में उसे किस कर लें।
हमेशा उनके जोक्स पर हँसिए चाहे वो समझ में न आए ।
जब आप उनके करीब हों तो सिर्फ अपने और उनके बारे में ही बातचीत करें। उन्हें अपने जीवन के कुछ अनछुए और गुदगुदाते पलों से अवगत कराएँ।
अपने प्यार का अहसास उन्हें बार-बार कराएँ और हो सके तो उन्हें सरप्राइज करने का कोई मौका हाथ से न जाने दें।
कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार सुनना अच्छा लगता है, यदि ऐसी ही कुछ बातों को आप खत की शक्ल में उन तक पहुँचाएँ तो वे उसे बार-बार पढ़ना पसंद करेंगी।
ये तो हुई गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए कुछ बातें। हालांकि ये बातें सामान्य हैं और आपमें से कई लोग इसे करते भी होंगे लेकिन इन्हें नया स्वरूप देकर गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने का तरीका भी तो आप ही आजमाएँगे। है ना...। |