* वह आपको बताता है कि अब से तीन बरस बाद वह कहाँ रह रहा होगा। इस बात की दो तरह से व्याख्या की जा सकती है। एक, वह आपको छोड़ देगा क्योंकि वह आपसे लंबा साथ नहीं चाहता। दो, यह उसका तरीका है बताने का कि वह भविष्य में भी आपका साथ चाहता है। इनमें से दूसरी बात ज्यादा सही लगती है, क्योंकि जिसे बीच में राह बदलनी हो वह अपनी दूर की योजनाओं को जाहिर नहीं करता।
* लोगों के बीच में वह बिलकुल आपके बराबर में खड़ा होता है। जब आप बाहर साथ हों, उस वक्त वह कहाँ खड़ा होता है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। इससे जाहिर हो जाता है कि आप उसके जीवन में किस जगह हैं।
* उसके लिए जो फोन कॉल आती है, उसे वह आपको उठाने देता है। पुरुषों को अक्सर यह नहीं मालूम होता है कि फोन लाइन के दूसरी तरफ क्या बड़ा खतरा खड़ा हो। उस पार पूर्व प्रेमिका भी हो सकती है जो ताजा रिश्तों में दरार डालने की ताक में हो या अपने बेटे पर हर पल निगरानी रखने वाली माँ भी हो सकती है। अगर घंटी बजते ही इस टाइम बम को उठाने की वह आपको इजाजत देता है, तो इसका अर्थ यह है कि वह आपसे किसी बात को छिपाए रखना नहीं चाहता।
इनके अलावा कुछ और बातें भी हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकती हैं कि वह आपसे प्यार करता है-
* डिनर डेट पर रेस्तराँ में वह आपसे पहले मौजूद होता है।
* उसे आपकी दोस्तों का नाम याद रहता है, सभी का न कि सिर्फ सुंदर सहेलियों का।
* टीवी पर जब भारत-पाक के बीच उसका पसंदीदा एक दिवसीय भी प्रसारित हो रहा हो तब भी वह आपके काम के लिए समय निकाल लेता है।
* वह आपके परिवार के बारे में आपसे मालूम करता है।
* वह आपको वह राज भी बता देता है जो उसके सबसे अच्छे और करीबी दोस्त ने इस शर्त पर बताया था कि वह किसी को नहीं बताएगा।
* रश अवर के दौरान भी आपको एयरपोर्ट से पिक करने में उसे कोई परहेज नहीं है।
|