मुख पृष्ठ > विविध > रोमांस > इजहार-ए-इश्क > बिना बोले भी कहा जाता है ईलू-ईलू
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिना बोले भी कहा जाता है ईलू-ईलू
- अपराजिता

WDWD
बेगम अख्तर ने जब यह गाया था, उससे पहले भी और आज भी महिला के सामने यही सवाल है- वह मुझे प्यार करता है... वह मुझे प्यार नहीं करता?

भाषा अक्सर बनावटी होती है, लेकिन हरकतें सच बोलती हैं और ये अल्फाज से ज्यादा कुछ बोल जाती हैं या कहिए राज खोल जाती हैं। कम से कम प्यार के मामले में मर्दों के संदर्भ में यही बात ठीक मालूम होती है। लेकिन प्रश्न यह है कि उनकी खामोशी की व्याख्या आप किस तरह करेंगी?

आपको यह कैसे मालूम होगा कि वह आपसे, बिना मुँह खोले, आई लव यू कह रहे हैं? सवाल कठिन है, पर डोंट वरी। आप निम्न बातों को ध्यान से पढ़ें और खुद ही खामोशी को जुबान देना सीखें-

* वह आपको बिना पलक झपकाए देख रहा है और आप भाँप जाती हैं। आँखें मर्द की आत्मा की खिड़की से भी कुछ ज्यादा होती हैं। आँखें उस कहानी को कह डालती हैं, जो उसके दिल से बाहर निकलने के लिए बेचैन हो रही होती है। लेकिन जज्बात का इजहार करने में मर्द ऐहतियात बरतते हैं। अगर वे पूरे झुकाव के लिए अपनी आँखों को लॉक कर लें यानी बेशर्मी से आपको घूरें, तो वह अपने रक्षा कवच को गिराकर आपको अपनी आँखों (या दिल) में समाना चाहते हैं।

  अगर घंटी बजते ही इस टाइम बम को उठाने की वह आपको इजाजत देता है, तो इसका अर्थ यह है कि वह आपसे किसी बात को छिपाए रखना नहीं चाहता।      
* वह अपने किचन में उन चीजों को स्टॉक करता है, जो आपको पसंद हैं। मसलन, आपको लेमन-लाइम जूस पसंद है, मगर वह उसे छूना भी पसंद नहीं करता, बावजूद इसके वह इसे अपने रेफ्रिजरेटर में स्टॉक करके रखता है, तो इसका अर्थ है आप उसके दिलोदिमाग पर और जहाँ उम्मीद न की जाती हो, उन जगहों पर भी छाई रहती हैं- जैसे बाजार में जब वह खरीददारी कर रहा होता है।
संबंधित जानकारी खोजें
1 | 2  >>  
और भी
क्या यह दोस्ती है ....?
कैसे करें अपने प्यार का इजहार
गिटार सा प्यार...
जब हों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ
खुल्लमखुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों
इंतजार