ये...तुम्हारी मेरी बातेंहमेशा यूँ ही चलती रहे।ये...हमारी मुलाकातेंबातें सुरों में यूँ ही पिघलती रहेबातें गीतों में यूँ ही ढलती रहे...ये...तुम्हारी मेरी बातें....ये है नए दौर के नए गाने जिनके साथ बदलने लगा है प्यार करने का अंदाज भी। और क्यों न बदलें। बदलाव ही तो प्यार है। प्यार सब कुछ बदल देता है। बदलाव से जो डर गया समझो प्यार में फिसल गया...बाबूजी जरा धीरे चलना...प्यार में जरा संभलना...बड़े धोखे हैं इस राह में। प्यार को आप भारतीय या पश्चिमी तहजीब में नहीं बाँध सकते।वाकई पुराने जमाने के प्यार और आज के जमाने के प्यार में बहुत कुछ बदलाव हो गया है, बदलाव होना चाहिए लेकिन यदि बदलाव का रूख पतन की ओर हो तो जरा डर ही लगता है...। आज का प्यार चाइना मेड की तरह हो चला है...यूज एंड थ्रो...। खैर, जब वह वक्त नहीं रहा तो यह भी कब तक रहेगा जॉनी। पहले राधा थी, फिर रीना आई और अब करीना।बेहतर सोच में जीने वाले ये नहीं सोचते की प्यार में हमें कुछ हासिल करना है। सच्चा प्यार आज के जमाने में नहीं मिलता तो नहीं सही। कोई हमें सच्चा समझे या नहीं समझे इससे क्या फर्क पड़ता है...जिना हैं सिर्फ जिना। किसी का हमारे साथ जिने का मन करें तो यह उसकी मर्जी, नहीं करें तो यह उसका दुर्भाग्य। | | कहते हैं कि प्रेमी-प्रेमिका आपस में इतने वादे-कसमें या एक-दूसरे से आशाएँ कर लेते हैं कि उसके बोझ तले ही दबकर मर जाते हैं, या फिर जब आशाएँ टूटने लगती हैं। |
| |
क्या तुमने कभी किसी से प्यार किया? नहीं किया..। मेरी उमर के नौजवानों, दिल ना लगाना ओ दीवानों। मैंने प्यार करके, चैन खोया, नींद खोई। प्यार में चैन और नींद खोने की जरूरत नहीं। प्यार में खोने के लिए कुछ भी नहीं रहता। पाना ही पाना है।चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम। बदल के तुम मेरी जिंदगानी, कहीं बदल ना जाना सनम। जिसे डर है इस बात का कि सनम कहीं बदल न जाएँ तो समझों की उसका चयन ही गलत है। |
|