मुख पृष्ठ > विविध > रोमांस > इजहार-ए-इश्क > जब हों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जब हों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ
- विशाल मिश्रा

ये इश्क नहीं आसाँ बस इतना समझ लीजे
इक आग का दरिया है और डूब के जाना ह

WDWD
अंधा क्या माँगे दो आँखें और प्रेमी-प्रेमिका साथ बिताने को सुकून के दो पल। जहाँ सिर्फ वे दोनों हों और डिस्टर्ब करने वाला कोई न हो। इसलिए महत्वपूर्ण है बमुश्किल मिले इस डेट के समय का सदुपयोग करना।

* ऑफिस में बैठे हैं, गर्लफ्रेंड का फोन आ जाए कि मौसम अच्छा है। घूमने का मन कर रहा है। उसके बाद आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। एक अच्छी तेज रफ्तार बाइक\ कार और सूनी सड़क। ऑफिस का काम लंच टाइम में या देर से रुककर भी कर लिया जाएगा। ऐसे में कॉलेज का पीरियेड बंक करने से भी नहीं चूकें।

* डेट पर जा रहे हैं। छोटी-मोटी गिफ्ट, फूल, चाकलेट्‍स, की रिंग आदि कुछ तोहफा अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए जरूर ले लें। सहेज कर रखने वाला सामान हो तो और भी अच्छी बात है। क्योंकि इसके रूप में आप अपने-अपने घरों पर भी एक-दूसरे के साथ रहेंगे।

* किसी सिनेमा हॉल में जाकर बैठे हैं लेकिन फिल्म बोर कर रही है। जरूरी नहीं कि उठकर बाहर आ जाएँ और नया प्लान बनाने में समय बर्बाद करें। थिएटर का उपयोग एकांत स्थान के रूप में भी किया जा सकता है। वहीं बैठकर स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ छोटी-मोटी पार्टी मनाई जा सकती है। खाली सीटें ढूँढकर एक तरफ बैठने से तो टिकट चेकर को भी कोई ऐतराज नहीं होगा। लेकिन दूसरे जो फिल्म देख रहे हैं उन्हें कोई परेशानी न हो, इस बात का विशेष ख्याल रखें।

* गाड़ी हाईवे पर चल रही है। किस करने की इच्छा को यह सोचकर न दबाएँ ‍क‍ि आसपास लोग हैं, क्या कहेंगे। 'लाज-शर्म' को ऐसी जगह ताक पर रख दें। वहाँ कोई देख भी रहा है तो अपने को पहचानने वाला नहीं है, सोचकर निराश न हों।
1 | 2  >>  
और भी
खुल्लमखुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों
इंतजार
एक लाल गुलाब की कीमत
प्यार, एक मीठा दरिया
काश कोई मुझे प्‍यार करता...
समझे प्यार का सिगनल...