मुख्य पृष्ठ > विविध > रोमांस > इजहार-ए-इश्क
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल की कहानी, संकेतों की जुबानी
-मानस

NDND
आँखों ही आँखों में इशारा हो जाने पर दिल से दिल की बात हो जाती है लेकिन जब आप एक-दूसरे से दूर हों और अपना प्यार उन्हें पहुँचाना हो तो बड़ी मुश्किल पैदा हो जाती है क्योंकि क्या कहें कुछ कहा भी न जाए और बिन कहे चुप रहा भी न जाए...। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ संकेतों का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि समझने वाले समझ भी जाएँ और जमाना देखता रह जाए। ये संकेत क्या हो सकते हैं आइए जानें-

* लाल गुलाब की कली दर्शाती है कि आप उनसे प्यार करते हैं
* गुलाबी रंग का गुलाब आपकी दोस्ती को दर्शाता है
* पीला गुलाब यानी कि आप उनका सम्मान करते हैं
* सफेद गुलाब आपके मन की शुद्धता का प्रतीक है
* 143 यानी कि आई लव यू

यदि आप अपने प्रिय को प्यार भरा चुंबन भेजना चाहते हैं तो इसे 'एक्स' लिखकर दर्शाया जा सकता है। 'ओ' का संकेत देने का अर्थ है कि आप अपने प्रिय को अपनी बाँहों में लेना चाह रहे हैं। 'एसडब्ल्यूएके' यानी सील्ड विथ अ किस

ये हुई आपके प्यार को संकेतों में व्यक्त करने के लिए कुछ टिप्स, तो क्या कहते हैं। यदि आप अपनी प्रिया से कुछ दिनों तक दूर भी हैं तो ज्यादा उदास न हों, प्रतीकात्मक रूप से ही सही अपने दिल की बात तो उन तक पहुँचा ही सकते हैं। फिर कोई जरूरी नहीं कि केवल यही संकेत हों इनके अलावा भी तो आप अपने संकेत बना सकते हैं, जो सिर्फ आप दोनों को पता हों... ठीक है ना!
और भी
सिर्फ एहसास है ये रुह से महसूस करो
जानिए इश्क के बारे में इश्क क्या है?
प्रेम की शक्ति से चलती है जिंदगी
एक-दूसरे में क्या देखते हैं प्रेमी ?
बाहों में चले आओ...
पहला-पहला प्यार....