कहते हैं प्रेम दिल से होता है लेकिन विज्ञान ने ये साबित कर दिखाया है कि प्रेम मस्तिष्क की एक अवस्था का नाम है। जिस प्रकार हम किसी मादक पदार्थ या किसी दवाई के आदि हो जाते है और उसके न मिलने पर शरीर के हॉर्मोनल स्त्रावों में परिवर्तन होने लगते है, ठीक उसी प्रकार प्रेम की अवस्था में भी हमारे शरीर में कुछ हार्मोनल परिवर्तन होते है। नीचे प्रेम से जुड़े कुछ पहलू बताए गए है जिन पर किसी प्रेमी का ध्यान न गया होगा लेकिन वैज्ञानिकों का जरूर गया है।
* प्रेम का नशा
प्रेम एक तरह का नशा है, यह हो जाए, तो एक-दूसरे के बिना जीना दुश्वार हो जाता है। प्रेम में पड़ने पर दिमाग की क्रियाओं में कुछ बदलाव आ जाता है। मस्तिष्क में डोपामाइन का स्त्राव बढ़ जाता है, जो बहुत सुखद अहसास कराता है। यह डोपामाइन ही है, जो प्रेम को नशीला बना देता है और इंसान को उसका आदी।
* प्रेम की महक
खुशबू की तरह प्रेम को छिपाया नहीं जा सकता। प्रेमिका अपने प्रेमी के बदन की खुशबू को बखूबी पहचानती हैं। हर व्यक्ति के बदन की खुशबू उसके जींस पर निर्भर करती है। खुशबू सेक्स हॉर्मोन फेरोमोन्स का उत्पाद है। ओव्यूलेशन की क्रिया के दौरान महिलाओं के सूंघने की शक्ति गजब की हो जाती है। तब प्रेमिका को अपने प्रेमी की गंध बहुत आकर्षित करती है। विशेष देह गंध इस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ा कर सेक्स की इच्छा में इजाफा कर देती है।
*दिल तो पागल है- विज्ञान ने झुठला दिया
लोग कहते हैं कि आदमी प्रेम के पड़ने के बाद बौरा जाते है, पर वह पहले की अपेक्षा ज्यादा समझदार हो जाते हैं। एक-दूसरे के करीब रहने | जिस प्रकार हम किसी मादक पदार्थ या किसी दवाई के आदि हो जाते है और उसके न मिलने पर शरीर के हॉर्मोनल स्त्रावों में परिवर्तन होने लगते है, ठीक उसी प्रकार प्रेम की अवस्था में भी हमारे शरीर में कुछ हार्मोनल परिवर्तन होते है |
| |
की यह भावना मस्तिष्क की स्थिरता और बुद्धि दोनों को बढ़ा देती है।
* प्रेम दिल से ही होता है
प्रेम के पवित्र बंधन में बंधने के बाद आपको किसी का साथ ही नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। प्रेम करने वाले लोग उन लोगों के मुकाबले शारीरिक रूप से ज्यादा स्वस्थ और खुश रहते हैं, जो अविवाहित और प्रेम से अनजान हैं। प्रेमपूर्ण संबंध हृदय रोग के खतरों को भी कम कर देता है।
* प्रेम सुखद है
प्रेममय जीवन से मिलने वाला सुख का कोई पैमाना नहीं है। अच्छा प्रेमी पाना और 1 लाख डॉलर अतिरिक्त कमाना एक ही बात है। इसका मतलब यह है कि प्यार में आप कितने अमीर हैं।
|