मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर > जैक्सन के साथ थी महिला मित्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जैक्सन के साथ थी महिला मित्र

MJ
ND
पॉप स्टार माइकल जैक्सन की एक महिला मित्र अंतिम वक्त तक उनके साथ थी जिसके बारे में आम लोगों व मीडिया तक को पता नहीं था। जैक्सन के पूर्व ब्रिटिश अंगरक्षक मैट फिडेस ने दावा किया कि यह महिला मित्र लंबे समय तक माइकल जैक्सन के साथ रही थी। ब्रिटिश चैनल स्काई न्यूज को दी गई जानकारी में फिडेस ने कहा है कि वह महिला कोई बड़ी सेलिब्रिटी नहीं थी और जैक्सन के परिजन उससे पूर्ण रूप से परिचित थे।

जैक्सन की मादक दवाएँ लेने की आदत से फिडेस अच्छी तरह परिचित थे। उन्होंने जब जैक्सन को इससे दूर रखने की कोशिश की तो वे इसे निजी जिंदगी में दखल मानकर क्रोधित हो गए। डॉक्टरों ने जैक्सन को इस कदर प्रभावित कर रखा था कि वे इस मामले में किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं थे और केवल अपने मन की करते थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारतीय दूतावास के कार्यालय का उद्‍घाटन
जैक्सन की स्मृति में प्रतिमा स्थापित
भारतीय सीईओ ओबामा की बैठक में
आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत
मैडोना के तस्वीरों की प्रदर्शनी आज से
जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश