मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर > भारतीय सीईओ ओबामा की बैठक में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय सीईओ ओबामा की बैठक में
बताएँ नौकरियाँ बचाने के नुस्खे
Amit Chatarji
ND
रोजगार सृजन एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और दीर्घकालीन समाधान ढूँढने के लिए ओबामा ने अमेरिका की विशेष कंपनियों के कुछ मुख्य कार्याधिकारियों को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया था। इस बैठक में भारतीय मूल के एक अमेरिकी मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नौकरियाँ बचाने एवं मुनाफा बढ़ाने के साथ ही ऊर्जा लागत में कमी लाने के उपाय सुझाए।

इन सीईओ ने ओबामा को बताया कि मंदी के दौरान किस तरह से अनूठी प्रौद्योगिकी के जरिए उद्योग में उत्पादकता बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जाएँ। बैठक की अध्यक्षता करने वाले हरा सॉफ्टवेयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी अमित चटर्जी ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान का अवसर था जब ओबामा द्वारा आमंत्रित चुनिंदा लोगों में मैं भी शामिल था।

हमने प्राकृतिक संसाधन का महत्तम उपयोग कर और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए संगठन के लिए लाभ बढ़ाने के उपाय सुझाए। कंपनियों के मुख्य कार्याधिकारियों से मुलाकात के बाद ओबामा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने एक क्षेत्र के विकास के बारे में सीईओ से बातचीत की। ऐसा कहा जा रहा है कि ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारतीय प्रतिभाएँ इन दिनों अमेरिकी प्रशासन में अपना खास प्रभाव दिखा रही हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत
मैडोना के तस्वीरों की प्रदर्शनी आज से
जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश
2008 में हुई छात्रों की मौत में आधे भारतीय
नीमच की सुप्रिया को अमेरिका में अवार्ड
जैक्सन की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट