मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर > आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत

आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के सर्वोच्च निकाय ने भारतीय छात्रों के हित में उठाए प्रधानमंत्री केविन रड के कदमों का स्वागत किया है। रड सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजने समेत अन्य कदमों पर संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर फीसा ने माँग की कि उसके प्रतिनिधियों को भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाए, जो भारतीय छात्रों पर हमले संबंधी मुद्दे पर विचार विमर्श करने के लिए भारत जाने वाला है।

निकाय ने कहा कि वह वर्तमान में डेयरबिन शहर परिषद से बात कर रहा है कि वह शहर को आदर्श सुरक्षित शहर बनाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करें। साथ ही निकाय ने सरकार द्वारा छात्रों और स्थानीय नागरिकों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल करने के लिए निकाय को 50,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर देने के कदम का भी स्वागत किया है।

हालाँकि फीसा ने माँग की है कि उसे और राशि दी जानी चाहिए क्योंकि उसे सरकार के सहयोग के बिना अपराध से पीड़ित लगभग 70 छात्रों की मदद करनी है। फीसा ने कहा कि पुलिस में एक अलग विभाग होना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों से जुड़े मामलों को सुलझाएँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मैडोना के तस्वीरों की प्रदर्शनी आज से
जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश
2008 में हुई छात्रों की मौत में आधे भारतीय
नीमच की सुप्रिया को अमेरिका में अवार्ड
जैक्सन की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बर्नाड मैडॉफ को 150 साल की कैद