मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर > मैडोना के तस्वीरों की प्रदर्शनी आज से
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना के तस्वीरों की प्रदर्शनी आज से
लंदन की इंप्योर आर्ट गैलरी में
भाषा

ND
पॉप मल्लिका मैडोना की निर्वस्त्र तस्वीरों की प्रदर्शनी लंदन में लगेगी। सभी तस्वीरें मैडोना के संघर्ष के दिनों की हैं जब वे 20 वर्ष की मॉडल थीं। मैडोना की प्रसिद्धि के बाद शेरेइबर ने 1979 में ली गईं उनकी निर्वस्त्र तस्वीरें प्लेब्वॉय पत्रिका को लाखों डॉलर में बेच दीं, जिसने इन्हें 1988 में प्रकाशित किया।

पॉप मल्लिका ने अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें न्यूयार्क के छायाकार मार्टिन एचएम शेरेइबर के लिए दी थीं, जिनके लिए उन्हें महज 30 अमेरिकी डॉलर मिले थे। टेलीग्रीफ ऑनलाइन के अनुसार मैडोना की निर्वस्त्र तस्वीरों की प्रदर्शनी लंदन की इंप्योर आर्ट गैलरी में दो जुलाई से लगाई जाएगी।

श्वेत श्याम ये तस्वीरें काफी महँगी कीमत पर बिक सकती हैं। जैमी मैक्कार्टनी ने कहा कि खूबसूरत निर्वस्त्र तस्वीरें और वो भी मशहूर छायाकार द्वारा ली गई हों तथा वो भी ऐसे समय में जब मैडोना खुद लंदन में हों तो ऐसे में उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी में रूचि लेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश
2008 में हुई छात्रों की मौत में आधे भारतीय
नीमच की सुप्रिया को अमेरिका में अवार्ड
जैक्सन की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बर्नाड मैडॉफ को 150 साल की कैद
शाहरुख को डॉक्टरेट की उपाधि