मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर > जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जैक्सन की प्रशंसा का प्रस्ताव पेश
भाषा

Michael Jackson
ND
मशहूर पॉपस्टार माइकल जैक्सन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक अप्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने ब्रिटेन के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में उनकी प्रशंसा के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। वाज ने सभी तरह के रंगभेद को दरकिनार कर दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृति के लोगों को एकजुट करने में अहम् भूमिका निभाने वाले जैक्सन के संगीत की तारीफ के लिए यह प्रस्ताव पेश किया है।

सांसद ने कहा कि जैक्सन की मौत हम सभी के लिए एक सदमा है। वाज ने कहा कि माइकल अपनी पीढ़ी के सबसे अहम् और कामयाब संगीतकार थे। उनके संगीत ने लाखों लोगों के दिल पर अपना प्रभाव छोड़ा है। प्रस्ताव में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि जैक्सन के संगीत से जुड़ी एलबम की 75 करोड़ रिकार्ड की बिक्री हुई थी। इनकी बदौलत जैक्सन को पूरे करियर में 13 ग्रैमी अवार्ड से भी नवाजा गया था।

धर्मार्थ कार्यो और दान-दक्षिणा देने के मामले में भी जैक्सन के दरियादिल स्वभाव की तारीफ प्रस्ताव में की गई है। प्रस्ताव में यह उम्मीद जताई गई है कि माइकल के मुरीदों और उनके संगीत की बदौलत उनकी विरासत जिंदा रहेगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
2008 में हुई छात्रों की मौत में आधे भारतीय
नीमच की सुप्रिया को अमेरिका में अवार्ड
जैक्सन की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बर्नाड मैडॉफ को 150 साल की कैद
शाहरुख को डॉक्टरेट की उपाधि
फराह पंडित अमेरिका में अहम पद