मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
30वाँ अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन दुबई में 29 को  Search similar articles
- वैभव कार्तिकेय (कार्यकारी महासचिव समकालीन साहित्य सम्मेलन)

GN
समकालीन साहित्य सम्मेलन का 30वाँ अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन इस बार दुबई में आय‍ोजित किया जा रहा है। यह ‍अधिवेशन 29 जुलाई से 3 अगस्त 2008 तक आयोजित होगा। इसमें विश्वभर से 200 हिंदी साहित्यकार, हिंदी विचारक और हिंदीसेवी एवं प्रचारक हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि सम्मेलन के दौरान हिंदीभाषा एवं साहित्य का अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य तथा कविता, कहानी, उपन्यास और अन्य विधाओं पर संगोष्ठियाँ तथा अरबी साहित्यकारों से परिचय और विचारों का आदान-प्रदान आयोजित किया जाएगा। साह‍ित्यिक प्रतिनिधिमंडल अबूधाबी, शारजाह, दुबई, अजमान और रसलखेमा का भी दौरा करेगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए समकालीन साहित्य सम्मेलन, ए-27, गैनन डंकर्ली फ्लैट, 168/169, सीएसटी रोड, कालीना, विद्यानगरी, मुंबई-400 098 फोन 26654358 पर संपर्क किया जा सकता है।

- गर्भनाल से साभार
और भी
सलमान रशदी को 'सर्वश्रेष्ठ बुकर' पुरस्कार
'अंतर्मन' एवं 'ज्ञानामृत' का विमोचन
ब्रिटिश संसद में एक बार फिर गूँजी हिन्दी
श्रेष्ठ डॉक्टरों में 20 भारतीय शामिल
येल यूनिवर्सिटी में हिंदी गोष्ठी सम्मेलन
अमेरिकी पाठ्यक्रम में भारतीय फिल्म