न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पत्रिका ने 20 से अधिक भारतीय मूल के डॉक्टरों को न्यूयॉर्क के श्रेष्ठ डॉक्टरों की सूची में शामिल किया है। इनमें डॉ. चितरंजन राणावत भी हैं।
शोध एवं सूचना संस्था 'कैशल कैनोली मेडिकल' ने टॉप डॉक्टर्स न्यूयॉर्क मेट्रो एरिया नाम से एक सूची प्रकाशित की है। यह संस्था प्रतिवर्ष डॉक्टरों को उनकी योग्यता के आधार पर सूची में शामिल करती है। सूची : डॉ. चितरंजन राणावत, मलिकार्जुन रेड्डी, हेमंत केशरवाला, विनोद बोपइया, रवीन्द्र अमीन, मुकन्द पटेल, मधुगडावली, अशोक अनंत, राजमुरली, चन्द्रनाथ सेन, लक्ष्मी बक्सी, हरनिन्दर संधू, सुभाष जैन, सोमसुंदरम जया बोस, अनूप सिंह, सरला इनामदार, रजिन्दर गाँधी, विजय वडा, तन्मय मुखर्जी, जतिन पी. सिंह, वल्वानूर सुब्रमण्यम, समीर तनेजा और आशुतोष तिवारी। (वार्ता)
|