मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लाखों भारतीयों को ब्रिटेन घुमाने का लक्ष्य
ब्रिटेन में निजी क्षेत्र की पर्यटन एजेंसी 'विजिट ब्रिटेन' ने भारतीय सैलानियों को अधिकाधिक संख्या में आकर्षित करने के लिए नई विपणन नीति की घोषणा करते हुए आगामी दस सालों में दस लाख भारतीय पर्यटक ब्रिटेन ले जाने का लक्ष्य रखा है।

ब्रिटिश शहर लिवरपूल को योरप की सांस्कृतिक राजधानी घोषित किए जाने तथा सन्‌ 2012 में लंदन में ओलिम्पिक और आगामी चार साल तक चलने वाले सांस्कृतिक ओलिम्पियाड के मद्देनजर कंपनी ने यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कंपनी के एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका क्षेत्र के निदेशक श्री कीथ वीशम ने बताया कि इस साल लिवरपूल में लगभग 300 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इनमें लगभग दो लाख भारतीय सैलानियों को शिरकत के लिए ब्रिटेन यात्रा के लिए आकर्षित करने का लक्ष्य है।

जापानियों को पीछे छो़ड़ा
श्री वीशम ने बताया कि वर्ष 2006 में 3.6 लाख भारतीय पर्यटक ब्रिटेन आए और 2007 की पहली छिमाही में यह संख्या उत्साहवर्धक रही।
भारतीय सैलानियों ने एशिया से ब्रिटेन आने वाले पर्यटकों में सर्वाधिक खर्च करने वाले जापानी पर्यटकों को भी पीछे छो़ड़ दिया है। इसे देखते हुए ब्रिटेन की कई पर्यटन कंपनियाँ भारत की ओर आकर्षित हो रही हैं।
और भी
बोस्टन में मना 58वाँ गणतंत्र दिवस
बॉबी जिंदल लूसियाना के गवर्नर
आउटसोर्सिंग सेरोगेसी का हब आणंद
सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' नार्वे में सम्मानित
रिश्‍ता बनाने में भारतीय बच्‍चे आगे
भारतीय छात्र हैं आगे