- प्रमित माकोडे बोस्टन अमेरिका में 58वाँ गणतंत्र दिवस स्थानीय संस्थाओं के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया। शून्य से छ: डिग्री कम तापमान में भी नोर्थ्बोरो के पारिश चर्च हॉल मैं सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया, जो काफी उलेखनीय था।
अनेकता में एकता को प्रदर्शित करते हुए सभी भारतीय प्रदेशों के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रीमती अनुराधा ने 'ये मेरे वतन के लोगों' और श्रीमती पल्लवी माकोडे ने 'आई लव माय इंडिया' गीत गाकर देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया।
बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने महान नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानी (इंदिरा गाँधीजी, नेहरूजी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी, भगतसिंग, …) की वेशभूषा धारण कर उनके वक्तव्य पढ़े जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। | | बोस्टन अमेरिका में 58वाँ गणतंत्र दिवस स्थानीय संस्थाओं के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया। शून्य से छ: डिग्री कम तापमान में भी नोर्थ्बोरो के पारिश चर्च हॉल मैं सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया, जो काफी उलेखनीय था। |
| |
श्रीमती सुमना बस्नानी ने गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से भारतीय व अमेरिकी लोगों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं ने अपने बूथ लगाए हुए थे। सामाजिक संस्था नेक्स्ट जनरेशन फाउंडेशन के श्री प्रमित माकोडे ने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया िक भारत आर्थिक रूप से काफी प्रगति कर रहा है लेकिन पिछड़े वर्गों को आज भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामाजिक संस्थाओं को विशेष भूमिका निभानी होगी एवं इस प्रयास में विश्वभर में बसे सभी भारतीय लोगों को अपना कर्तव्य समझते हुए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करना होगा।
इस कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती सुमना बस्नानी, श्री अर्नब पाल एवं साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को अनिवासी भारतीयों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों ने भी खूब सराहा।
(चित्र : समारोह स्थल पर अमेरिका में बसे इंदौर के मूल निवासी प्रमित माकोडे अपने साथियों के साथ।)
|