अगर आपके कोई संतान नहीं है और चिकित्सकों ने कह दिया है कि आपकी पत्नी माँ नहीं बन सकती तो फिर यह आपके लिए एक खुशखबरी है। संतानविहीन एशियाई और ब्रिटिश दंपतियों के लिए गुजरात का आणंद एक नया सवेरा साबित हो रहा है। अपने डेयरी उद्योग के लिए मशहूर आणंद अब नई पहचान के साथ सामने आया है और अब यह देशी-विदेशी लोगों के घरों में बच्चों की किलकारियाँ गुँजाने का काम कर रहा है। यह 'आउटसोर्सिंग सेरोगेसी' का हब बनता जा रहा है।
ब्रिटेन के संतानविहीन दंपति जो बच्चे की चाह में कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं अब सिर्फ 3000 पाउण्ड (लगभग ढाई लाख रुपए) खर्च कर एक कोख को किराये पर ले सकते हैं। रुपया चुकाने के बाद वे अपने घर जा सकते हैं और बच्चे के पैदा होने पर उसे ले जा सकते हैं।
|