मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खाड़ी में रोजगार के लिए काउंसिल
GNGN
एजेंसी। खाड़ी देशों में भारतीय नागरिकों के लिए रोजगारोन्‍मुखी अवसरों को बढ़ाने के लिए एक काउंसिल बनाई जाएगी। समुद्रपारीय भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह काउंसिल भारतीयों की जीवनदशा को सुधारने के लिए भी प्रयास करेगी। इस योजना को स्‍वीकृति मिल चुकी है और जल्‍द ही काउंसिल इस दिशा में काम भी प्रारंभ कर देगी।

इसके लिए सदस्‍यों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके तहत विभिन्‍न देशों में मौजूद दूतावासों से विचार-विमर्श किया जाएगा और खाड़ी देशों में जो भारतीय कामगार काम कर रहे हैं, उनके जीवन स्‍तर से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि उनकी वस्‍तुस्थिति का सही-सही पता लगाया जा सके। खाड़ी देशों में काम करने के इच्‍छुक भारतीयों को अपनी योग्‍यता दिखाने का मौका मिलेगा और उन्‍हें आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
और भी
प्रस्ताव अच्छा है लेकिन...
'अम्मा' का सम्मान
जापान में 'नमस्‍ते इंडिया'
कनाडा के कवि सम्‍मेलन में शर्मनाक घटना
मोहम्‍मद रफी का स्‍मारक बर्मिंघम
डायटिंग के बिना दूर भगाएँ मोटापा !