मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > खास खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'अम्मा' का सम्मान
NDND
हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शेरॉन स्टोन ने भारत की चर्चित आध्यात्मिक गुरु माँ अमृतानंदमयी को पेरिस में मानवाधिकार फिल्म महोत्सव के दौरान सम्मानित किया।

अमृतानंदमयी को 'अम्मा' के नाम से भी जाना जाता है। आशीर्वाद देने के लिए वे अनुयायियों का आलिंगन करती हैं। पेरिस में तीन दिनों तक चले मानवाधिकार फिल्म महोत्सव 'सिनेमा वैराइटी' में 'अम्मा' को सम्मानित किया गया है।

इस महोत्सव में वृत्तचित्र की तरह सच्चे दृश्यों की मदद से बनाई गई फिल्में दिखाई गई। 'आलिंगन संत' के जीवन पर 'दर्शन' नाम का एक वृत्तचित्र बना है। इसे इस साल की शुरुआत में 'कान फिल्म महोत्सव' में दिखाया गया था।

'आलिंगन संत'

भारत और दूसरे देशों में 'अम्मा' के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। कहा जाता है कि अब तक वे करीब 2.60 करोड़ लोगों को गले लगा चुकी हैं। समारोह में अभिनेत्री शेरॉन स्टोन ने उन्हें 'असाधारण फरिश्ता' कहा। दिसंबर 2004 में एशिया में आई सुनामी के बाद अमृतानंदमयी की राहत संस्था ने पीड़ितों की सहायता के लिए 2.30 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की थी। अमृतानंदमयी हर साल दुनिया के कई देशों में प्रवचन देने जाती हैं। इस साल दिसंबर में 'अम्मा' का लंदन जाने का कार्यक्रम है।
और भी
जापान में 'नमस्‍ते इंडिया'
कनाडा के कवि सम्‍मेलन में शर्मनाक घटना
मोहम्‍मद रफी का स्‍मारक बर्मिंघम
डायटिंग के बिना दूर भगाएँ मोटापा !
'संकल्‍प' का भव्‍य आयोजन 16 को
टोरंटो में भव्य अंतरराष्‍ट्रीय कवि सम्मेलन