मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई साहित्य > लक्ष्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
लक्ष्य
- पाराशर गौड़
GN
ऐ पथिक! रख पथ पर पाँव
न डर, खेल जिंदगी का दाँव।

बाधाओं को झँझोड़
आपत्तियों का मुख मोड़
तू दृष्‍टिगोचर है
तू बलशाली है
बदल दे सहरो को तू गाउँ।

भटकाएँगे चौराहे
पथ भ्रष्ट करें दोराहे
निगाहों को मत डिगा
पकड़ राह चलता चल
मिले न जब तक ठाँव।

विवश का परि‍स्थितियों को
सीमाओं को लाँघ
काटता चल बँधन
उन बंधनों को
जो रोके हैं त‍ेरे पाँव।

देख तेरी दृढ़ता को
राह को भी राह देनी होगी
तेरे अटूट विश्‍वास के आगे
समय को भी मात खानी होगी
तू कर ललाट ऊँचा
समय से धर पाँव
मिल जाएँगे तब तुझको
तेरे सपनों के ठाँव।

साभार- गर्भनाल
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
क्या हुआ?
रहस्य
समय की निष्ठुर गतिशीलता का चित्रण
संत खरगोश
मुहब्बत से गुजर
साबुत बचा न कोय !