मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई साहित्य > क्या हुआ?
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
क्या हुआ?
डॉ. सुधा ओम ढींगरा
GN

रौशनी की धरती पर
चलते हुए
अँधेरों से
पिघलने लगी
और
दर्द कर बस्तियों
से दोस्ती कर
आँचल कागज़ के फूलों
से भरने लगी।

नफरत भरे दिलों
के अंगारों की
जलन से
बचने लगी
और
वर्षों से भरे
दिल के छालों को
न छेड़ दे कोई,
उन्हें बचाने लगी।

समय के
थपेड़ों ने
सर
झुका दिया
और
भीड़ ने
माना कि
याचना
करने लगी।

साभार- गर्भनाल
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रहस्य
समय की निष्ठुर गतिशीलता का चित्रण
संत खरगोश
मुहब्बत से गुजर
साबुत बचा न कोय !
अभिलाषा