मुख पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई साहित्य > जिगर में दर्द तो है
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जिगर में दर्द तो है
- नसीर आरजू
ND

जिगर में दर्द तो है दिल में इज्तिराब तो है
तुम्हारे गम में मेरी जिंदगी खराब तो है।

मैं सिर्फ तीरा-शबी पर यकीं नहीं रखता
अभी जमीं पे चमकने को आफताब तो है।

अभी सुरूर के अस्बाब पाए जाते हैं
कि मैकदे में सुराही तो है, शराब तो है।

हर एश शख्‍स जमाने में इंकिलाबी है
कि इंकिलाब नहीं, फिक्रे-इंकिलाब तो है।

गुजर रही है तसव्वुर में जिंदगी अपनी
अब आरजू न सही आरजू का ख्वाब तो है।

साभार- गर्भनाल
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कर्म
ऐ मेरे मन
झाँकी युनाइटेड स्टेट्‍स की
शादी : चार समीकरण
यौमे-मई
मृदु-राग