मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई साहित्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तुम्‍हारा आकाश
- दिविक रमेश

GNGN
गाँव किराड़ी, दिल्ली में 1946 को जन्में दिविक रमेश अपने पहले कविता संग्रह 'रास्ते के बीच' से चर्चित हो गए। उन्हें गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार आदि दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हुए। उनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ- रास्ते के बीच, खुली आँखों में आकाश, हल्दी-चावल और अन्य कविताएँ हैं। वर्तमान में मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली विवि के प्रचार्य पद पर कार्यरत हैं।

क्‍या सचमुच इतनी जगह थी
तुम्‍हारी गुफाओं में उम्‍मीद क

शायद वहीं सम्‍भालकर रखे होंगे
तुमने ये पंख
वरना नोंच लिए जाते
नोंच लिए गए हैं जैसे कितनों ही के

आज आकाश तुम्‍हारा है
और यह उड़ान भी
आकाश जिसका मुरीद है

कितने मुक्‍त तो दिख रहे हैं
तुम्‍हारे पाँव
राहत में मिली साँसों स
घुटी इच्‍छाओं की-सी राहें
अब निकल पड़ी हैं
जिनसे धाराओं-सी
देखो तो कैसे आ खड़े हैं सामने
ये सुंदर-सुंदर लक्ष्‍य
गबरू खान भाइयों से

खींच ली गई थी
जो जमीन तुम्‍हारे नीचे से
और फेंक दिया गया था
जिसे किसी कोने में पुरा
कथा के किसी पात्र-सा
आज देख रहा हूँ उसे लौटते
सम्‍भाल-सम्‍भाल रखते
तुम्‍हारे पाँव
1 | 2  >>  
और भी
कैसे मैं पंछी बन जाऊँ
बाँधों न मुझको
मिट्टी सोना
अमरीका में भी हिन्‍दी का महत्‍व
रीढ़ सदा सीधी रखना
मेरे प्रगतिशील मित्र