- लाइफ स्टाइल
» - एनआरआई
» - एनआरआई साहित्य
लड़कियों से
-
इला प्रसाद मत रहो घर के अंदरसिर्फ इसलिए कि सड़क पर खतरे बहुत है।चार दीवारियाँ निश्चित करने लगें जबतुम्हारे व्यक्तित्व की परिभाषाएँतो डरो।खो जाएगी तुम्हारी पहचान अंधेरे में तुम्हारी क्षमताओं का विस्तार बाधित होगा सड़क पर आने से मत डरोमत डरो कि वहाँ कोई छत नहीं है सिर परतुमने क्या महसूसा नहीं अब तक कि अपराध और अंधेरे का गणित एक होता है?और अंधेरा एक घर के अंदर भी कुछ कम नहीं है।डरना ही है तो अंधेरे से डरो घर के अंदर रहकर घर का अंधेराबनने से डरो।