बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

भारतीयों की आर्ट प्राइज के लिए दावेदारी

भारतीयों की आर्ट प्राइज के लिए दावेदारी -
ND

ईरान और लेबनान के अलावा भारत के कई कलाकारों ने वर्ष 2011 के ‘अबराज कैपिटल आर्ट प्राइज’ के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। आयोजकों को इस बार 230 कलाकारों के आवेदन मिले हैं और पुरस्कारों की संख्या तीन से बढ़ाकर पाँच कर दी गई है।

सबसे ज्यादा आवेदन ईरान, भारत और लेबनान के कलाकारों के किए हैं। ‘अबराज कैपिटल आर्ट प्राइज’ की चयन समिति के सदस्य फ्रेड सीकर का कहना है, ‘इससे पता चलता है कि दो संस्करणों के बाद यह पुरस्कार समूचे पश्चिम एशिया, उत्तर अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका का ध्यान खींच रहा है।’ (भाषा)